मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
हरिद्वार कुंभ 2027 — उत्तराखण्ड शासन

6 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई Honda Elevate, ₹21,000 में बुकिंग शुरू; जानें क्या-क्या बदलेगा

On: October 4, 2026 3:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---
वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन — उत्तराखण्ड शासन

नई दिल्ली: होंडा कार्स इंडिया ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी एलिवेट के फेसलिफ्ट मॉडल की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है। नई एलिवेट 6 अक्टूबर 2026 को भारत में लॉन्च होगी और ग्राहक अधिकृत डीलरशिप पर 21,000 रुपये में इसकी बुकिंग करा सकते हैं। भारत वह पहला बाजार होगा, जहां फेसलिफ्ट एलिवेट उतारी जाएगी।

गौरतलब है कि एलिवेट को भारत में ही विकसित किया गया था और सितंबर 2023 में लॉन्च के बाद यह करीब तीन साल में पहला बड़ा अपडेट पा रही है।

नई एलईडी लाइटिंग सबसे बड़ा बदलाव

टीजर में दिखे बदलावों में सबसे खास नई सेगमेंटेड एलईडी सिग्नेचर लाइटिंग है, जो फ्रंट के ऊपरी हिस्से में दोनों ओर से अंदर की तरफ बढ़ती हुई नजर आती है। मौजूदा मॉडल में पारंपरिक एलईडी हेडलैंप हैं, जबकि फेसलिफ्ट में कनेक्टेड लुक वाली लाइटिंग, नई ज्यामितीय पैटर्न वाली ग्रिल और बोनट के किनारे शिफ्ट किया गया होंडा बैज मिलेगा। पीछे की तरफ नई ट्विन एलईडी टेललैंप स्ट्रिप दी गई है।

केबिन होगा ज्यादा प्रीमियम

अंदर की तरफ 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 360 डिग्री कैमरा, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, नया अपहोल्स्ट्री और एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स टॉप वेरिएंट्स में मिल सकते हैं। मौजूदा मॉडल वाले वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो-एपल कारप्ले, सिंगल पेन सनरूफ और लेवल-2 एडास सूट जैसे फीचर्स जारी रहेंगे।

इंजन में कोई बदलाव नहीं, कीमत बढ़ने के आसार

फेसलिफ्ट में वही 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जारी रहेगा, जो 121 पीएस पावर और 145 एनएम टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। होंडा ने एलिवेट के लिए हाइब्रिड विकल्प से इनकार किया है।

मौजूदा एलिवेट की कीमत 11.81 लाख से 16.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है, जबकि फेसलिफ्ट की कीमत 12 लाख से 18 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा और टाटा सिएरा जैसी एसयूवी से होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment