मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
हरिद्वार कुंभ 2027 — उत्तराखण्ड शासन

आप को एक और झटका: प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने थामा कांग्रेस का हाथ

On: October 3, 2026 8:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---
वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन — उत्तराखण्ड शासन

आम आदमी पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं। राघव चड्ढा समेत कई नेताओं के बाद अब पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भी ‘आप’ छोड़ दी है। टीवी डिबेट में आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर प्रियंका ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

कांग्रेस में शामिल हुए तीन नेता

प्रियंका कक्कड़ के साथ रजत राकेश टंडन और पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने भी कांग्रेस ज्वाइन की। पेशे से वकील प्रियंका बीजेपी प्रवक्ताओं से बहस के वायरल वीडियो के लिए जानी जाती थीं। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, राजीव शुक्ला और पवन खेड़ा की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली।

‘मुझे पुरानी दिल्ली वापस चाहिए’

कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रियंका ने कहा कि वह गर्व के साथ पार्टी में आ रही हैं, क्योंकि उन्हें वह दिल्ली वापस चाहिए जिसमें वह बड़ी हुई थीं। उन्होंने क्लीन, ग्रीन, प्रोग्रेसिव और सेफ दिल्ली की बात कही। एक दशक के अनुभव के बाद उन्हें लगा कि यह सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। राहुल गांधी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह अकेले ऐसे नेता हैं जिन्होंने कैमरों के सामने आंसू नहीं बहाए। उन्हें नीचा दिखाने की पूरी मशीनरी लगी, फिर भी राहुल और कांग्रेस अडिग रहे।

छोड़ने की बताई वजह

प्रियंका ने नेतृत्व पर निशाना साधते हुए ‘बंगला-चॉपर’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शुरुआत में न बंगला, न गाड़ी की बात हुई थी, लेकिन बाद में निजी यात्राओं के लिए चॉपर इस्तेमाल होने लगा, जिसका वह बचाव नहीं कर सकती थीं। उनका आरोप है कि पार्टी ने बुद्धिमान लोगों को जोड़ा, लेकिन संभाल नहीं पाई। बूथ स्तर पर काम न करने वाले नए लोगों को बड़े पद, बंगले और गाड़ियां दी जा रही हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment