---Advertisement---

उत्तराखंड में मौसम का ‘रेड अलर्ट’! अगले 4 दिन बरसेगी आफत, चारधाम यात्री हो जाएं सावधान

By: Sansar Live Team

On: Sunday, July 19, 2026 6:26 AM

Google News
Follow Us

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन भारी रहने वाले हैं। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के विभिन्न जिलों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। देहरादून स्थित मौसम केंद्र के अलर्ट के बाद, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे स्थिति पर पैनी नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति के लिए राहत एवं बचाव दलों को पूरी तरह तैयार रखें।

19 से 22 जुलाई तक ‘आफत’ की बारिश

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, 19 जुलाई को नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में ‘रेड अलर्ट’ घोषित किया गया है, जहाँ अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और बागेश्वर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी हुआ है। इसके अलावा, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भारी बारिश को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। 20 जुलाई को देहरादून, हरिद्वार और टिहरी के कुछ इलाकों में फिर से रेड अलर्ट रहेगा, जबकि 21 और 22 जुलाई को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

प्रशासन अलर्ट, यात्रियों के लिए जरूरी निर्देश

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जिला आपदा परिचालन केंद्रों को 24×7 सक्रिय कर दिया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों और भूस्खलन संभावित मार्गों पर जेसीबी जैसी जरूरी मशीनरी तैनात कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की रुकावट न आए। उन्होंने चारधाम यात्रियों और पर्यटकों से खास अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों को हल्के में न लें।

यात्रा से पहले रखें इन बातों का ध्यान

  • यात्रा पर निकलने से पहले अपने रूट के मौसम और सड़कों की स्थिति की जानकारी जरूर लें।
  • भारी बारिश के दौरान नदी-नालों, गदेरों और जलभराव वाली जगहों के पास बिल्कुल न जाएं।
  • भूस्खलन (लैंडस्लाइड) वाले इलाकों में विशेष सावधानी बरतें।
  • किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचित करें।
  • सहायता के लिए 112, 1070 और 1077 नंबरों पर कॉल करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment