मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
हरिद्वार कुंभ 2027 — उत्तराखण्ड शासन

उत्तराखंड के 6 जिलों में रेड अलर्ट: दो दिन मूसलाधार बारिश का खतरा, स्कूलों में छुट्टी

On: September 26, 2026 8:00 AM
Follow Us:
---Advertisement---
वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन — उत्तराखण्ड शासन

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग के देहरादून केंद्र ने 24 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के लिए गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के अनुसार 26 और 27 सितंबर को पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और चंपावत जिलों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।

विभाग का कहना है कि इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने और मूसलाधार बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए इन क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

पांच जिलों में स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश

बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

अपर जिलाधिकारी ने की हाई-लेवल बैठक

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पिथौरागढ़ के अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर आपदा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि खराब मौसम के दौरान पर्वतीय इलाकों में किसी भी ट्रेकर दल को ट्रैकिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

आपदा प्रबंधन तंत्र अलर्ट मोड पर

संभावित आपदा से निपटने के लिए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और आपसी समन्वय के निर्देश दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन की आईआरएस प्रणाली से जुड़े सभी नामित अधिकारियों और विभागीय नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी थानों और पुलिस चौकियों को आपदा उपकरणों व वायरलेस सेट के साथ तैयार रहने को कहा गया है।

सड़क मार्गों को सुचारु रखने के लिए एनएच, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, एडीबी, बीआरओ और सीपीडब्ल्यूडी जैसी एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि बारिश या भूस्खलन से कोई मार्ग बंद हो तो उसे तत्काल खुलवाया जाए। राजस्व उपनिरीक्षकों, ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। अलर्ट अवधि में किसी भी अधिकारी का मोबाइल फोन बंद नहीं मिलना चाहिए।

जनता से सतर्क रहने की अपील

अधिकारियों को अपने वाहनों में बरसाती, छाता, टॉर्च, हेलमेट और आवश्यक उपकरण रखने के निर्देश दिए गए हैं। तय किया गया है कि भारी बारिश में फंसे लोगों को तत्काल भोजन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शहरों व कस्बों में नालियों और कल्वर्टों की सफाई कर जलभराव रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें और बिना आवश्यक कार्य के यात्रा या जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पहली बार देहरादून से बाहर कैबिनेट: बनबसा में धामी सरकार के 24 बड़े फैसले, युवाओं के लिए ₹200 करोड़ की स्किल योजना

उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत, समान वेतन और महंगाई भत्ते का संशोधित आदेश जारी

उपनल कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: समान वेतन और DA का शासनादेश जारी, हजारों कर्मियों को मिलेगा लाभ

सितंबर के आखिरी हफ्ते भी नहीं थमेगी बारिश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बरसात का अलर्ट

कुमाऊं में 24 घंटे में 575 मिमी बारिश, सितंबर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

26-27 सितंबर को उत्तराखंड के 6 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; पांच जिलों में स्कूल बंद

Leave a Comment