मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
हरिद्वार कुंभ 2027 — उत्तराखण्ड शासन

मतदाता सूची विवाद पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, 25 सितंबर को निर्वाचन कार्यालयों के घेराव का ऐलान

On: September 24, 2026 6:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---
वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन — उत्तराखण्ड शासन

देहरादून। उत्तराखंड में चुनावी सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उसके खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। पार्टी का आरोप है कि संवैधानिक संस्था होते हुए भी चुनाव आयोग निष्पक्ष भूमिका निभाने के बजाय केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के आह्वान पर 25 सितंबर को देशभर में निर्वाचन कार्यालयों का घेराव किया जाएगा, जिसकी गूंज देहरादून में भी सुनाई देगी।

SIR प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण यानी एसआईआर (SIR) प्रक्रिया की आड़ में धांधली की जा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि उत्तराखंड सहित जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां चुन-चुनकर आम लोगों के वोट काटे जा रहे हैं ताकि नतीजों को प्रभावित किया जा सके। पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों की निष्पक्षता पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आयोग के शीर्ष अधिकारी संवैधानिक मर्यादा भूलकर भाजपा कार्यकर्ताओं जैसा बर्ताव कर रहे हैं, ऐसे में सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना जरूरी हो गया है।

25 सितंबर को सचिवालय कूच की तैयारी

तय कार्यक्रम के अनुसार 25 सितंबर 2026 की सुबह 10:30 बजे प्रदेश के प्रमुख नेता व कार्यकर्ता देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एकत्र होंगे और सुबह 11 बजे सचिवालय स्थित मुख्य निर्वाचन कार्यालय के घेराव के लिए कूच करेंगे। गणेश गोदियाल ने पार्टी के सभी प्रकोष्ठों, जिला इकाइयों और वरिष्ठ नेताओं को समय पर भारी संख्या में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस इस प्रदर्शन को जनता के वोट के अधिकार पर हमले के रूप में पेश करेगी। चुनावी राज्य में कांग्रेस के इस आक्रामक रुख से साफ है कि आने वाले दिनों में मतदाता सूची का मुद्दा सियासी बहस के केंद्र में रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment