मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
हरिद्वार कुंभ 2027 — उत्तराखण्ड शासन

16 सितंबर: सीएम धामी का जन्मदिन, PM मोदी ने भेजा विशेष पत्र; राजनाथ-अमित शाह समेत दिग्गजों ने दी बधाई

On: September 16, 2026 11:59 AM
Follow Us:
---Advertisement---
वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन — उत्तराखण्ड शासन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन 16 सितंबर को बेहद खास अंदाज में मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों और देशभर के कई बड़े नेताओं ने सीएम धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री को एक विशेष पत्र भेजकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने धामी के अनुभव, समर्पण और दूरदर्शिता की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि इन गुणों के जरिए वे राज्य को लगातार प्रगति की राह पर आगे बढ़ा रहे हैं और उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री की इस आत्मीय शुभेच्छा, देवभूमि उत्तराखंड के प्रति उनके विशेष लगाव और बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है।

जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर राज्य के कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, विभिन्न दायित्वधारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उनसे भेंट की और अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने की मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राष्ट्र और समाज के हित में मुख्यमंत्री धामी द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य उनके जीवन को यश और गौरव से भर दें। उन्होंने ‘विकसित भारत’ के निर्माण में उत्तराखंड के योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश आज ‘शक्ति की सप्तधारा’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, ऐसे में प्रदेश की क्षमता, संसाधनों और जनशक्ति को नया आयाम देना जरूरी है और इस दिशा में सीएम धामी का सक्रिय योगदान बेहद अहम भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि देवभूमि के विकास के लिए प्रधानमंत्री का निरंतर सहयोग और स्नेह उन्हें हमेशा नई ऊर्जा देता है। उन्होंने संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत’ के विराट संकल्प की सिद्धि में ‘विकसित उत्तराखंड’ अपनी पूर्ण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

दिग्गजों ने दी जन्मदिन की बधाई

इस खास दिन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुभकामना देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी देवभूमि की विशिष्ट पहचान और समृद्ध विरासत को सहेजते हुए विकास को नई रफ्तार दे रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में वे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

इसके अलावा केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। योगी आदित्यनाथ ने बाबा केदारनाथ से प्रार्थना की कि वे मुख्यमंत्री को यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।

वहीं, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदीप बत्रा, वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत और देशराज कर्णवाल समेत कई अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री आवास जाकर उन्हें व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं दीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment