मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
हरिद्वार कुंभ 2027 — उत्तराखण्ड शासन

जिला सहकारी बैंक चुनाव: भाजपा ने पांच जिलों के अध्यक्ष पद के समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की

On: September 6, 2026 11:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---
वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन — उत्तराखण्ड शासन

देहरादून। जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दांव खेलते हुए पांच जिलों के लिए अपने समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे इन चुनावों को राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम और रणनीतिक माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया।

इन पांच जिलों के नाम घोषित

भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से 6 सितंबर को जारी पत्र में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, कोटद्वार और टिहरी जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए। देहरादून जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के लिए मंजीत रावत को पार्टी का समर्थन मिला है, जबकि चमोली के लिए गजेंद्र सिंह रावत समर्थित प्रत्याशी बनाए गए हैं। उत्तरकाशी से शारदा राणा, कोटद्वार से पंकज रावत और टिहरी से सुभाष चंद्र स्मोला को भाजपा का समर्थन दिया गया है। प्रत्याशियों की यह सूची प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार के हस्ताक्षर से जारी पत्र के माध्यम से घोषित हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष की सहमति के बाद इन नामों को पार्टी समर्थित प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी दी गई है।

समर्थन जुटाना होगी अगली चुनौती

घोषणा के बाद इन पांचों जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। सहकारी बैंकों के संचालन और नीतिगत निर्णयों में अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। अब भाजपा के सामने इन प्रत्याशियों के पक्ष में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े निर्वाचित प्रतिनिधियों का समर्थन जुटाने की चुनौती होगी। लंबे समय से सहकारी बैंकों के चुनाव का इंतजार किया जा रहा था और कई नाम चर्चा में थे। भाजपा का पहले भी सहकारी बैंकों के चुनावों में दबदबा रहा है और इस बार भी पार्टी अध्यक्ष पदों पर अपने समर्थित प्रत्याशियों को जिताने की कोशिश में है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment