मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
हरिद्वार कुंभ 2027 — उत्तराखण्ड शासन

सीएम आवास पहुंचे बाबा रामदेव, धामी के साथ वेलनेस टूरिज्म और विकास पर हुई चर्चा

On: September 2, 2026 9:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---
वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन — उत्तराखण्ड शासन

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास पर उस समय हलचल बढ़ गई, जब योगगुरु बाबा रामदेव अचानक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे। करीब आधे घंटे तक चली इस शिष्टाचार मुलाकात में प्रदेश के विकास, रोजगार और वेलनेस पर्यटन समेत कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह भेंट केवल औपचारिक बातचीत तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें उत्तराखंड के भविष्य का पूरा खाका नजर आया।

उत्तराखंड बनेगा वैश्विक वेलनेस केंद्र

राज्य सरकार लंबे समय से उत्तराखंड को केवल तीर्थाटन ही नहीं, बल्कि ‘वेलनेस और हीलिंग’ के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के प्रयास में जुटी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि नहीं है, यह सदियों से योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की तपोस्थली भी रहा है। सरकार का पूरा जोर इस विशिष्ट पहचान को वैश्विक मंच पर और मजबूती से उभारने पर है। धामी के मुताबिक पारंपरिक ज्ञान संपदा केवल स्वास्थ्य सुधारने का जरिया नहीं, बल्कि पहाड़ों में पलायन रोकने और युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने का भी सबसे बड़ा माध्यम बन सकती है। आयुर्वेद और योग के दम पर राज्य में स्वास्थ्य पर्यटन, रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं।

होमस्टे और हर्बल खेती से मिलेगा सीधा लाभ

बैठक में इस बात पर खास फोकस रहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में दुनिया भर के लोग शांति और स्वास्थ्य की तलाश में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में वेलनेस, योग और नेचुरोपैथी आधारित पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सरकार इन क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए लगातार नीतिगत कदम उठा रही है, ताकि होमस्टे, हर्बल खेती और वेलनेस सेंटरों के जरिए आम जनता को सीधा आर्थिक लाभ मिल सके। वहीं योगगुरु बाबा रामदेव ने पारंपरिक चिकित्सा और योग को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार के कार्यों की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध प्राकृतिक संपदा, शुद्ध हिमालयी वातावरण और आध्यात्मिक ऊर्जा इसे दुनिया का सबसे बड़ा योग और वेलनेस हब बनाने के लिए पूरी तरह अनुकूल बनाती है। रामदेव ने भरोसा जताया कि सही दिशा में काम जारी रहा तो उत्तराखंड वैश्विक स्तर पर प्राकृतिक चिकित्सा की सबसे बड़ी राजधानी बनकर उभरेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment