मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
हरिद्वार कुंभ 2027 — उत्तराखण्ड शासन

रक्षाबंधन पर CM आवास पहुंचीं हजारों बहनें, धामी को बांधी राखी; 3.09 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

On: August 26, 2026 3:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---
वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन — उत्तराखण्ड शासन

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बुधवार को प्रदेशभर से हजारों बहनें मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन पहुंचीं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षा सूत्र बांधा। बहनों ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों का आत्मीय स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और समस्त प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

मातृशक्ति का आशीर्वाद ही विकास की ऊर्जा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है। प्रदेश की मातृशक्ति और बहनों का स्नेह उन्हें उत्तराखंड की सेवा तथा राज्य के चहुंमुखी विकास हेतु निरंतर ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति परिवार की आधारशिला होने के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

केंद्र व राज्य की योजनाओं का धरातल पर असर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। संसद व विधानसभाओं में महिलाओं हेतु 33 प्रतिशत आरक्षण इसका उदाहरण है। उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी अभियान, मातृ वंदना योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव किया है।

राज्य सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार मातृशक्ति के कल्याण व स्वावलंबन हेतु कार्यरत है और सभी सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है।

उत्तराखंड में 3.09 लाख से अधिक लखपति दीदी

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री की लखपति दीदी परिकल्पना उत्तराखंड में तेजी से साकार हो रही है और अब तक 3 लाख 09 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्थानीय उत्पादों, कृषि, हस्तशिल्प व स्वरोजगार के जरिए आजीविका सशक्त कर रही हैं, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी बल मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना, महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तीकरण योजना और महालक्ष्मी योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं, वहीं स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति ने राज्य आंदोलन से लेकर विकास तक हर पड़ाव पर अहम भूमिका निभाई है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में क्षमता का परिचय दे रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता पुष्कर धामी, विधायक सविता कपूर, आशा नौटियाल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment