मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
हरिद्वार कुंभ 2027 — उत्तराखण्ड शासन

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम आवास में ध्वजारोहण: ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ धामी ने दिलाई एकता की शपथ

On: August 15, 2026 11:25 AM
Follow Us:
---Advertisement---
वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन — उत्तराखण्ड शासन

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री और वहां उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक स्वर में ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रध्वज फहराया और मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों को देश की अखंडता व राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया और मां भारती की सीमाओं की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा आत्मनिर्भर भारत का सपना

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अमर बलिदानियों ने जिस सशक्त, समृद्ध और पूर्णतः आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश तेजी से साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को पूरा करने के लिए हर नागरिक को अपने कार्यक्षेत्र में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से योगदान देना होगा। सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी के बिना देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक नहीं पहुंचाया जा सकता।

श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार

उत्तराखंड के विकास की रूपरेखा रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र, संतुलित और सतत विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। सरकार का निरंतर प्रयास है कि योजनाओं और नीतियों का सीधा लाभ प्रदेश के हर क्षेत्र और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों के सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ और अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है। अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व हम सभी को राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment