मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
हरिद्वार कुंभ 2027 — उत्तराखण्ड शासन

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी का प्रदेशवासियों को संदेश, गिनाईं सरकार की बड़ी उपलब्धियां

On: August 14, 2026 8:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---
वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन — उत्तराखण्ड शासन

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने विशेष संदेश में उन्होंने देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अमर शहीदों, वीर-वीरांगनाओं और राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने उत्तराखंड की जनता का आभार जताते हुए कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास में हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी ही सबसे बड़ी ताकत है।

दो लाख करोड़ की परियोजनाओं से बदल रही तस्वीर

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में लगभग दो लाख करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर अभूतपूर्व गति से काम चल रहा है। सड़क, रेल, पर्यटन, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी दूरगामी योजनाएं प्रदेश की तस्वीर बदलने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। सरकार का लक्ष्य केवल कार्यों को पूरा करना नहीं, बल्कि उनका सीधा लाभ धरातल पर हर नागरिक तक पहुंचाना भी है। औद्योगिक विकास और निवेश को रफ्तार देने के लिए 30 से ज्यादा नई नीतियां लागू की गई हैं। ‘मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना’ और ‘वाइब्रेंट विलेज योजना’ के तहत सीमावर्ती गांवों में बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त की जा रही हैं। स्थानीय उत्पादों को ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट मिशन के साथ सगंध कृषि को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

UCC, भू-कानून और पारदर्शी भर्तियां

अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बन चुका है। धर्मांतरण विरोधी कानून को पूरी सख्ती से लागू किया जा रहा है और जनभावनाओं के अनुरूप कड़ा भू-कानून भी बनाया गया है। नकल विरोधी कानून के तहत नकल माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई हुई है। भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का नतीजा है कि पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में दून विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज’ की स्थापना की गई है और नई शिक्षा नीति को धरातल पर उतारने में उत्तराखंड अग्रणी राज्यों में शामिल है। हाल में ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ घोषित किया जाना पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

पर्यटन और महिला सशक्तिकरण पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अब सिर्फ पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि पसंदीदा ‘वेडिंग डेस्टिनेशन’ और ‘फिल्म शूटिंग हब’ के रूप में उभर रहा है। बेहतर प्रबंधनों से इस वर्ष अब तक 47 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा कर चुके हैं, जबकि कांवड़ यात्रा के दौरान लगभग पांच करोड़ शिवभक्तों ने सुरक्षित रूप से गंगाजल प्राप्त किया। कैलाश मानसरोवर यात्रा के साथ शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के भी कदम उठाए गए हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। ‘मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना’ और ‘लखपति दीदी योजना’ से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण दिया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप अब तक 3 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। अंत में मुख्यमंत्री ने विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने की विकास यात्रा में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment