मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
हरिद्वार कुंभ 2027 — उत्तराखण्ड शासन

प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग देगी धामी सरकार, ‘युवा भविष्य निर्माण योजना’ का जल्द होगा शुभारंभ

On: August 12, 2026 12:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---
वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन — उत्तराखण्ड शासन

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए राज्य सरकार ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ जल्द धरातल पर उतारने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस योजना को पहले ही मंजूरी दे चुके हैं और अब इसका विधिवत शुभारंभ जल्द किया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उच्च स्तरीय मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराना है।

इन परीक्षाओं की मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

योजना के तहत राज्य के विश्वविद्यालयों तथा सरकारी व सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। इसके जरिए छात्र यूपीएससी व राज्य पीएससी (सिविल सेवा), सीडीएस, बैंकिंग, रेलवे भर्ती, एसएससी, कैट, मैट, गेट, नेट और सीएसआईआर-नेट जैसी देश की प्रमुख प्रतियोगी व प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी घर बैठे कर सकेंगे। प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश की पात्रता परीक्षाओं की तैयारी का अवसर भी छात्रों को मिलेगा।

पहाड़ी और गरीब छात्रों को सबसे ज्यादा फायदा

योजना से सबसे अधिक लाभ दूरदराज व पर्वतीय क्षेत्रों के छात्रों को मिलेगा, जिन्हें तैयारी के लिए बड़े शहरों में जाकर रहना पड़ता है और भारी खर्च उठाना पड़ता है। अब ऑनलाइन सुविधा से वे घर या कॉलेज में रहकर ही पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों के लिए भी यह योजना वरदान साबित होगी, जो महंगी प्राइवेट कोचिंग का खर्च नहीं उठा पाते। सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को उच्च शिक्षा व रोजगार के अवसर दिलाना है। शुभारंभ की तारीख जल्द घोषित होगी, जिसके बाद कोचिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment