मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
हरिद्वार कुंभ 2027 — उत्तराखण्ड शासन

23,731 करोड़ की CBG गोबरधन योजना को हरी झंडी, CM धामी बोले- किसानों की आय बढ़ेगी

On: August 7, 2026 3:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---
वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन — उत्तराखण्ड शासन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किसानों और ऊर्जा क्षेत्र के लिए बड़ा फैसला लेते हुए कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) गोबरधन योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के लिए 23,731 करोड़ रुपये का परिव्यय तय किया गया है, जिससे देश की ग्रामीण तस्वीर बदलने की उम्मीद है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार जताया।

कचरे से बनेगी ऊर्जा, पर्यावरण को राहत

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह योजना देश में कम्प्रेस्ड बायोगैस के उत्पादन को तेज करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इसके तहत कृषि अवशेषों और जैविक कचरे का बेहतर इस्तेमाल किया जाएगा। अब तक बेकार समझकर फेंकी या जलाई जाने वाली चीजों से ऊर्जा व गैस का उत्पादन होगा, जिससे गांवों में कचरा प्रबंधन मजबूत होगा और पर्यावरण पर पड़ने वाला हानिकारक दबाव भी कम होगा।

ऊर्जा सुरक्षा और किसान आय दोनों को बल

मुख्यमंत्री के अनुसार यह दूरदर्शी कदम स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। इस योजना के जरिए भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और किसानों की आमदनी बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment