मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
हरिद्वार कुंभ 2027 — उत्तराखण्ड शासन

उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, राजीव महर्षि बने प्रदेश उपाध्यक्ष

On: August 7, 2026 1:12 AM
Follow Us:
---Advertisement---
वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन — उत्तराखण्ड शासन

देहरादून। आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठन को मजबूत करने की कवायद के तहत कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस फेरबदल में वरिष्ठ नेता राजीव महर्षि को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के बाद सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दरअसल, लंबे समय से संगठन में फेरबदल और पदों के बंटवारे को लेकर प्रदेश स्तर पर मंथन चल रहा था। राजीव महर्षि को 24 उपाध्यक्षों की सूची में शामिल कर नेतृत्व ने यह संदेश दिया है कि अनुभवी और जमीनी नेताओं को आगे रखकर ही आगामी चुनावी लड़ाइयां लड़ी जाएंगी। उनके उपाध्यक्ष बनने से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

24 उपाध्यक्षों और 36 महामंत्रियों की टीम

जारी सूची के अनुसार राजीव महर्षि के अलावा हेमेश खर्कवाल, विजय सारस्वत, सूर्यकांत धस्माना, धीरेन्द्र प्रताप, राजकुमार, मनोज रावत, सतीश नैनवाल और लालचंद शर्मा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। महिला प्रतिनिधित्व के तहत सुजाता पॉल, संतोष चौहान और इन्दु मान को भी उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है।

वहीं, जमीनी गतिविधियों को गति देने के लिए 36 महामंत्रियों की नियुक्ति की गई है। इनमें राजेंद्र भंडारी, नवीन जोशी, अभिषेक सिंह, विजय गुणसोला, तेलू राम, पुष्कर जैन और राकेश लाल शाह जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन चेहरों के दम पर पार्टी विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं को फिर से संगठित करने की रणनीति बना रही है।

गोदावरी थपली को कोषाध्यक्ष की कमान, 50 सचिव बनाए गए

पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस का वित्तीय जिम्मा और कोषाध्यक्ष पद गोदावरी थपली को सौंपा है। जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए 50 सचिवों की टीम बनाई गई है। इनमें मुकेश नेगी, धर्मपाल सिंह, भूपेंद्र नेगी, प्रदीप चौधरी, संदीप सहगल, सागर मारवाह और प्रेम सिंह कोठारी जैसे युवा व अनुभवी नेता शामिल हैं। नेतृत्व चाहता है कि वरिष्ठ उपाध्यक्षों की देखरेख में ये सचिव जिलों और ब्लॉकों तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं।

एग्जीक्यूटिव कमेटी में हरीश रावत समेत दिग्गज

उत्तराखंड कांग्रेस की 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी समिति में राज्य के लगभग सभी दिग्गजों को स्थान दिया गया है। इस समिति में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, करन माहरा, डॉ. हरक सिंह रावत और भुवन चंद्र कापड़ी जैसे नाम शामिल हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार अनुभवी नेताओं को आगे लाकर और दिग्गजों को समिति में रखकर पार्टी ने गुटबाजी से ऊपर उठकर सामूहिक नेतृत्व की रणनीति अपनाई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment