मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
हरिद्वार कुंभ 2027 — उत्तराखण्ड शासन

उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 7 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा मौसम

On: August 3, 2026 11:17 AM
Follow Us:
---Advertisement---
वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन — उत्तराखण्ड शासन

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मैदानी जिलों में भी गरज-चमक की चेतावनी

प्रदेश के बाकी पर्वतीय जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में भी बादलों के गरजने और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 7 अगस्त तक पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रहने का अनुमान है।

शनिवार को 15.8 मिमी बारिश, तापमान सामान्य से अधिक

बीते शनिवार को पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी झमाझम बारिश का दौर देखने को मिला। कई जगह अचानक जलभराव से आम जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार देहरादून में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 15.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी मिला-जुला मौसम देखने को मिला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment