मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
हरिद्वार कुंभ 2027 — उत्तराखण्ड शासन

देहरादून में बनेगी देश की 5वीं साइंस सिटी, CM धामी बोले – युवा बनें जॉब क्रिएटर

On: July 27, 2026 5:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---
वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन — उत्तराखण्ड शासन

उत्तराखंड को अब विज्ञान और तकनीक के केंद्र के रूप में पहचान दिलाने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के विकास का मार्ग प्रयोगशालाओं, अनुसंधान और तकनीक से होकर गुजरेगा। देहरादून में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जब तक विज्ञान आम जन की समस्याओं और विकास की मुख्यधारा से नहीं जुड़ेगा, तरक्की अधूरी रहेगी।

देहरादून के आई.आर.डी.टी. सभागार में पायनियर समाचार पत्र समूह और उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा ‘समृद्ध उत्तराखंड के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार’ विषय पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री ने युवाओं, वैज्ञानिकों व नीति-निर्माताओं को नया विजन दिया।

स्कूली बच्चों को कराया जाएगा साइंस सिटी का भ्रमण

कार्यक्रम में सबसे अधिक ध्यान देहरादून में निर्माणाधीन देश की पांचवीं साइंस सिटी ने खींचा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के स्कूली बच्चों को इस साइंस सिटी का नियमित भ्रमण कराया जाए। सरकार का मानना है कि बचपन से ही बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण व जिज्ञासा विकसित होगी तो भविष्य में राज्य से कई बड़े शोधकर्ता निकलेंगे। सीएम ने कहा कि यह साइंस सिटी उत्तराखंड को वैज्ञानिक मानचित्र पर नई पहचान देगी।

‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनिया केवल प्राकृतिक संसाधनों से नहीं, बल्कि ज्ञान और नवाचार से आगे बढ़ रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ड्रोन तकनीक और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्र स्वास्थ्य व कृषि में क्रांति लाने के साथ युवाओं हेतु रोजगार के नए अवसर खोल रहे हैं। राज्य की नई ‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति’ का उद्देश्य युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाना है। इसके लिए लैब्स ऑन व्हील्स, स्टेम लैब्स, डिजिटल लाइब्रेरी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और नेशनल क्वांटम मिशन जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे देश वैश्विक तकनीकी शक्ति बना है और उत्तराखंड ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य में बड़ी भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पद्मश्री डॉ. बी.के. संजय, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी और यूकॉस्ट महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत सहित अनेक अधिकारी व शिक्षाविद उपस्थित थे। अंत में मुख्यमंत्री ने विशेषज्ञों से अपील की कि वे अपने शोध को आम जनता के जीवन को सरल बनाने में लगाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment