मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
हरिद्वार कुंभ 2027 — उत्तराखण्ड शासन

उत्तराखंड में 19 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का कहर, तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी

On: July 19, 2026 11:56 AM
Follow Us:
---Advertisement---
वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन — उत्तराखण्ड शासन

उत्तराखंड में आगामी कुछ दिन भारी रहने वाले हैं। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के विभिन्न जिलों के लिए भारी से अत्यधिक भारी वर्षा और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। देहरादून स्थित मौसम केंद्र के अलर्ट के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हालात पर पैनी नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दलों को पूर्णतः तैयार रखें।

19 से 22 जुलाई तक आफत की बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 जुलाई को नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में ‘रेड अलर्ट’ घोषित किया गया है, जहां अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और बागेश्वर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी हुआ है। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भारी बारिश को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। 20 जुलाई को देहरादून, हरिद्वार और टिहरी के कुछ क्षेत्रों में पुनः रेड अलर्ट रहेगा, जबकि 21 और 22 जुलाई को भी प्रदेश के अधिकांश भागों में वर्षा का क्रम जारी रहने का अनुमान है।

प्रशासन अलर्ट, चारधाम यात्रियों से विशेष अपील

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जिला आपदा परिचालन केंद्रों को 24×7 सक्रिय कर दिया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों और भूस्खलन संभावित मार्गों पर जेसीबी जैसी आवश्यक मशीनरी तैनात कर दी गई है ताकि किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने चारधाम यात्रियों और पर्यटकों से विशेष अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों को हल्के में न लें।

यात्रा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

यात्रा पर निकलने से पूर्व अपने मार्ग के मौसम और सड़कों की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। भारी बारिश के दौरान नदी-नालों, गदेरों और जलभराव वाले स्थानों के समीप बिल्कुल न जाएं। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। सहायता हेतु 112, 1070 और 1077 नंबरों पर कॉल करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment