मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
हरिद्वार कुंभ 2027 — उत्तराखण्ड शासन

कुमाऊं-गढ़वाल को जोड़ने वाली रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू, सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन

On: July 18, 2026 9:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---
वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन — उत्तराखण्ड शासन

देहरादून। उत्तराखंड को नई रेल सौगात मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से ‘रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस’ रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सप्ताह में दो बार चलने वाली यह ट्रेन कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों को जोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की विकास यात्रा की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री का आभार जताया।

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह रेल सेवा यात्रियों और पर्यटकों के साथ-साथ व्यापारियों, विद्यार्थियों और सरकारी कर्मचारियों के लिए भी बेहद मददगार साबित होगी। ट्रेन रामनगर से देहरादून के बीच काशीपुर, रोशनपुर, पिपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस रूट से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े क्षेत्र को भी उत्तराखंड के साथ सीधी रेल कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

बढ़ी मांग तो रोज चलेगी ट्रेन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर इस सेवा को प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार उत्तराखंड में रेल नेटवर्क मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है; राज्य के 11 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है और पिछले कुछ वर्षों में 20 नई व विस्तारित रेल सेवाएं शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का काम अंतिम चरण में है, जो धार्मिक व सामाजिक विकास के लिए गेम-चेंजर साबित होगी। वर्ष 2026-27 के लिए रेलवे अवसंरचना हेतु राज्य को रिकॉर्ड 4,769 करोड़ रुपये का बजट मिला है, जबकि करीब 39 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न रेल परियोजनाएं तेजी से चल रही हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment