मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
हरिद्वार कुंभ 2027 — उत्तराखण्ड शासन

जिला सहकारी बैंक चुनाव: भाजपा ने पांच जिलों के अध्यक्ष पद के लिए समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की

On: September 7, 2026 8:09 AM
Follow Us:
---Advertisement---
वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन — उत्तराखण्ड शासन

उत्तराखंड के सियासी हलकों में सरगर्मी बढ़ गई है। जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने पांच समर्थित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले इन चुनावों को राजनीतिक रूप से अत्यंत अहम और रणनीतिक माना जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की स्वीकृति के बाद प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया।

इन पांच जिलों के नाम घोषित

भाजपा की जारी सूची में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, कोटद्वार और टिहरी जिला सहकारी बैंक शामिल हैं। प्रदेश कार्यालय ने 6 सितंबर को पत्र जारी कर इन उम्मीदवारों को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया। देहरादून जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के लिए मंजीत रावत को समर्थन मिला है, जबकि चमोली के लिए गजेंद्र सिंह रावत को समर्थित प्रत्याशी बनाया गया है।

उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद हेतु शारदा राणा को पार्टी का समर्थन दिया गया है। वहीं कोटद्वार के लिए पंकज रावत और टिहरी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के लिए सुभाष चंद्र स्मोला को भाजपा का समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है।

प्रदेश महामंत्री के हस्ताक्षर से जारी पत्र

प्रत्याशियों की सूची प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार के हस्ताक्षर वाले पत्र के जरिए घोषित की गई। पत्र में बताया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद इन नामों को पार्टी समर्थित प्रत्याशी बनाया गया है। इस घोषणा के साथ पांचों जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है। सहकारी बैंकों में अध्यक्ष की भूमिका संचालन और नीतिगत फैसलों में अहम होती है।

समर्थन जुटाना अब बड़ी चुनौती

अब भाजपा के सामने इन प्रत्याशियों के पक्ष में सहकारी क्षेत्र के निर्वाचित प्रतिनिधियों का समर्थन जुटाने की चुनौती है। सहकारिता चुनाव का लंबे समय से इंतजार था और पिछले कुछ समय से कई नाम चर्चा में थे। भाजपा का पहले भी सहकारी बैंक चुनावों में दबदबा रहा है, और इस बार भी पार्टी अध्यक्ष पदों पर अपने समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करना चाहती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment