मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
हरिद्वार कुंभ 2027 — उत्तराखण्ड शासन

चमोली में उफनते नाले में बहा BRO का हवलदार, CM धामी ने परिजनों से फोन पर की बात

On: August 16, 2026 5:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---
वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन — उत्तराखण्ड शासन

देहरादून। सीमांत जिले चमोली से एक भावुक और चिंताजनक खबर सामने आई है। नीति घाटी के उफनते नाले में बहे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के हवलदार पंकज की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर परिजनों की गुहार देखने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लिया और खोज अभियान में लगी एजेंसियों को हरसंभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, भारी बारिश के कारण चमोली की नीति घाटी स्थित तमक नाला अचानक उफान पर आ गया था। इसी दौरान बीआरओ में तैनात हवलदार पंकज नाले के तेज बहाव में बह गए और लापता हो गए। घटना के कई घंटे बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पिथौरागढ़ में रहने वाले परिजनों ने इंटरनेट मीडिया पर मदद की गुहार लगाई थी।

कई एजेंसियां चला रहीं सर्च ऑपरेशन

हवलदार पंकज की तलाश के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद रेस्क्यू टीमें दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इस अभियान में भारतीय सेना, बीआरओ, आईटीबीपी, स्थानीय पुलिस, जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से जुटी हैं। अधिकारियों के अनुसार उफनते नाले और आसपास के पथरीले रास्तों पर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। लगातार बारिश और नदी-नालों का तेज बहाव चुनौती बना हुआ है, लेकिन जवान बिना रुके रेस्क्यू में डटे हैं।

CM धामी ने परिवार से फोन पर की बात

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं हवलदार पंकज के परिजनों से फोन पर बात की। सीएम ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सरकार इस कठिन घड़ी में उनके साथ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हवलदार पंकज को खोजने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहा है।

उधर, पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की और स्थानीय स्तर पर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। प्रशासन के अनुसार परिवार को पल-पल की जानकारी दी जा रही है और राहत दल लगातार मोर्चे पर तैनात हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment