हल्द्वानी में 50 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तराखंड

हल्द्वानी में 50 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित

हल्द्वानी में 50 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित



Haldwani News: अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट कार्यों के लिए 50 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया।शनिवार को नवाबी रोड स्थित बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया व विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने किया। आयोजक व संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में कुमाऊं भर से 50 से अधिक महिलाओं को एक मंच पर लाकर सम्मानित किया गया।


नैनीताल, सितारगंज, खटीमा, अल्मोड़ा, रानीखेत, रामनगर, हल्द्वानी, दिनेशपुर, रुद्रपुर, काशीपुर, बाजपुर समेत कई जगहों से प्रतिभागी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता काशीपुर की रोटरी क्लब अध्यक्ष  डॉ. दीपिका गुड़िया ने की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हेमचंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री उमेश चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष राकेश जोशी, पंकज कौशिक, ललित पांडे, सुभाषिनी द्विवेदी, पंडित गौरव शर्मा, आरसी त्रिपाठी, राजू पाठक, तारु तिवारी आदि मौजूद थे।

ममता पांडे, कामिनी अग्निहोत्री, शांति जीना, लता बोरा, सुमित्रा प्रसाद, बीना जोशी, संध्या डालाकोटी, भगवती लोहनी, आलोकिता श्रीवास्तव, शालिनी शर्मा, पूजा शर्मा, रश्मि लमगड़िया, डॉ. सोमा पंत, शशि जोशी, जया जोशी, शोभा जोशी, भावना पाठक, नीरू भल्ला, हेमलता बिनवाल, कमला बिष्ट, रिया फुलारा समेत कई महिलाएं शामिल रहीं।

Around the web