उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार का विवादित बयान, कहा- कांग्रेसी मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तराखंड

उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार का विवादित बयान, कहा- कांग्रेसी मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेसियों को लेकर विवादित बयान दिया है। पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का प्रयोग कांग्रेसी चाहते हैं, उससे हमें कोई दुख नहीं है, पर दुख उनकी विचारधारा … आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com


भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेसियों को लेकर विवादित बयान दिया है। पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का प्रयोग कांग्रेसी चाहते हैं, उससे हमें कोई दुख नहीं है, पर दुख उनकी विचारधारा से है। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के बयान को लेकर तीखा पलटवार किया।

कांग्रेस सनातन धर्म का विरोध करती है व उसके कार्यकर्ता मंदिरों में लड़की छेड़ने जाते हैं। बकौल गौतम-कांग्रेस तो यहां तक कहती है कि भगवान राम थे ही नहीं। अब वे उसी परिपाटी का अध्यक्ष ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, जो कहते हैं कि सनातन धर्म आ जाएगा तो देश के अंदर हाहाकार मच जाएगा।  हिन्दुत्व बढ़ जाएगा। 

बेटे पर फेल तो चुनाव का खेल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के सवाल पर गौतम ने इशारों में कहा कि बेटे पर नाकाम हो चुके हैं इसलिए अब प्रयोग करने की कोशिश कर रहे है। हालांकि पहले एक प्रयोग सीताराम केसरी जी के रूप में हुआ था। बाद में उनकी क्या दुर्गति हुई, यह सब जानते हैं। केसरी जी के निधन के बाद उनके शव को कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में नहीं आने दिया। गौतम बोले-कांग्रेस हाईकमान कह रहा है कि अब 22 वर्ष बाद हो रहे चुनाव से खुशी हो रही है, यदि ऐसा ही है तो बीच की अवधि में चुनाव क्यों नही कराया गया? 

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Around the web