अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरी , मौके पर तीन युवकों की मौत

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तराखंड

अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरी , मौके पर तीन युवकों की मौत

अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरी , मौके पर तीन युवकों की मौत


अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरी , मौके पर तीन युवकों की मौत

देहरादून/बागेश्वर। नेटवर्क 

बागेश्वर जिले में गुरुवार की रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। 


पुलिस के अनुसार लाइन मालता के पास गुरुवरा की रात लगभग ढाई बजे एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई। इसमें चार लोग सवार थे। हादसे में मनोज कुमार पुत्र पूरन उम्र 35 वर्ष तहसील बागेश्वर ग्राम सिमतोली दफौट (घायल) हो गया। इसके अलावा विजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी सिमतोली उम्र 30 वर्ष, रोहित पुत्र भूपाल सिह उम्र 20 वर्ष, सुनील सिह पुत्र सुरेश सिह उम्र 21 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई है। 

सूचना के बाद कोतवाल कैलाश नेगी मौके पर पहुंचे। शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम कि लिए जिला मुख्यालय भेजा, जबकि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।  कार चालक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस का कहना है कि हादसा किस कारण से हुआ इसका पता जांच के बाद चलेगा।

Around the web