Homeguard bharti 2022: जल्द भरे जाएंगे होमगार्ड के इतने पद, जानें किया होगी योग्यता और कैसे होगा चयन

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तराखंड

Homeguard bharti 2022: जल्द भरे जाएंगे होमगार्ड के इतने पद, जानें किया होगी योग्यता और कैसे होगा चयन

Homeguard bharti 2022: जल्द भरे जाएंगे होमगार्ड के इतने पद, जानें किया होगी योग्यता और कैसे होगा चयन


Homeguard bharti 2022: जल्द भरे जाएंगे होमगार्ड के इतने पद, जानें किया होगी योग्यता और कैसे होगा चयन

देहरादून: uttarakhand home guard bharti 2022: होमगार्ड के करीब हजारों पद पर जल्द होने वाली है भर्ती। होमगार्ड विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। 


उत्तराखंड के होमगार्ड Homeguard के कमांडेंट जनरल आईजी केवल खुराना ने बताया कि राज्य में जल्द ही सौ होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। कमांडेंट जनरल-होमगार्ड्स आईजी केवल खुराना ने बताया कि उत्तराखंड में होमगार्ड Homeguard के 6500 पद हैं, जिनमें से 56 सौ पद भरे हुए हैं और इनमें 239 ही महिलाएं हैं, जबकि इनकी संख्या ज्यादा होनी चाहिए।


 केंद्रीय होमगार्ड निदेशालय को महिलाओं के दस प्रतिशत पद करने का प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर उन्होंने सहमति जता दी है। अब जल्द ही खाली पड़े नौ सौ पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें से चार सौ 11 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। ताकि, उनकी संख्या दस प्रतिशत के हिसाब से 650 हो जाए। इसके अलावा बाकी बचे पदों पर पुरुषों की भर्ती होगी।

कमांडेंट जनरल केवल खुराना के अनुसार, केंद्र सरकार ने महिला होमगार्ड Homeguard  की संख्या धीरे-धीरे करके 33 प्रतिशत यानी 2,145 तक करने की भी मंजूरी दी है। लेकिन, यह कुल स्वीकृत पदों के यानी साढ़े छह हजार के अंदर ही होनी चाहिए। यानी 900 पदों पर भर्ती के बाद इस महकमे में महिलाओं की संख्या 650 हो जाएगी। जबकि, 2145 महिला होमगार्ड के लिए 1495 पद भविष्य में खाली करने होंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

कमांडेंट होमगार्ड जनरल ने कहा कि, नौ सौ पदों पर भर्ती की जाएगी। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। महिलाओं को दस प्रतिशत कोटा दिया जाएगा। उम्रदराज पुरुष होमगार्ड Homeguard को बाहर किए जाएंगे।

Around the web