श्रीराम का जन्म होते ही झूम उठी प्रजा ​​​​​​​

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तराखंड

श्रीराम का जन्म होते ही झूम उठी प्रजा ​​​​​​​

प्राचीन श्री रामलीला मैदान में रविवार को दिन की लीला में श्रीराम जन्म, ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया।


श्रीराम का जन्म होते ही झूम उठी प्रजा
​​​​​​​

हल्द्वानी। प्राचीन श्री रामलीला मैदान में रविवार को दिन की लीला में श्रीराम जन्म, ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। लीला में व्यास पूजन मुख्य अतिथि नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, समिति के वरिष्ठ सदस्य एनबी गुणवंत और विजय भट्ट ने किया।

सदस्य भवानी शंकर नीरज ने बताया कि भगवान राम के जन्म पर मंगल गीत गाए गए। रितेश जोशी, कुणाल, तनिष्क सनवाल, मेहुल जोशी, लाला जायसवाल आदि ने विभिन्न किरदार निभाए। अरुण पप्पी, नब्बू भाई, सुशील शर्मा, संजय गोयल, प्रिंस गुप्ता आदि ने सहयोग किया।

सोमवार को राम बारात का आयोजन किया जाएगा। संचालन समिति के सदस्य विनीत अग्रवाल ने बताया कि रविवार को मेहंदी की रस्म की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह रहीं। अमित जोशी, तनुज गुप्ता, मनोज गुप्ता, विवेक कश्यप, राजेंद्र मुन्ना ,संजय गुप्ता व तरुण बंसल आदि मौजूद रहे।

Around the web