UP Nagar Nikay Chunav Results Live: रिजवान कुरैशी के हाथ ने कमल का पीछा करना शुरू किया विनोद अग्रवाल जीत के करीब

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तर प्रदेश

UP Nagar Nikay Chunav Results Live: रिजवान कुरैशी के हाथ ने कमल का पीछा करना शुरू किया विनोद अग्रवाल जीत के करीब

UP Nagar Nikay Chunav Results Live: रिजवान कुरैशी के हाथ ने कमल का पीछा करना शुरू किया विनोद अग्रवाल जीत के करीब

UP Nagar Nikay Chunav Results Live: रिजवान कुरैशी के हाथ ने कमल का पीछा करना शुरू किया विनोद अग्रवाल जीत के करीब


उमेश लव, मुरादाबाद। नगर निगम, मुरादाबाद के महापौर पद के लिए अब तक राउंड 15 तक के मतपत्रों की गिनती हो चुकी है और अभी 7 राउंड के वोटों की गिनती शेष है और इस बीच खबर यह है कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी ने अपने को संभालना शुरू कर दिया है और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल और अपने बीच मतपत्रों की दूरी को कम करना शुरू कर दिया। 10 वें राउंड टॉप जहां भाजपा के विनोद अग्रवाल 80783 बोर्ड लेकर सबसे आगे चल रहे थे वहीं कांग्रेस के हाजी रिजवान कुरैशी 42237 वोटों से दूसरे स्थान पर थे और दोनों के बीच 38546 वोटों का अंतर था जबकि 14 वें राउंड में भाजपा के विनोद अग्रवाल 104,019 और कांग्रेस के रिजवान कुरैशी 70,174 ने वोट हासिल किए और दोनों के बीच 33845 मात्र वोटों का अंतर रह गया। 15 में भाजपा के विनोद अग्रवाल 109 172 वोटों पर पहुंचे तो कांग्रेश के रिजवान कुरेशी 765 43 वोट हासिल किए इस तरह भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच 326 से 29 वोटों का अंतर रह गया है। इस बार 291965 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था।

नगर निगम:- मुरादाबाद राउंड 15

बीजेपी :- 109,172

76,543 कांग्रेस :

15 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 32629 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी से आगे है।

अब तक 1,86,666 वोटों की गिनती में भाजपा के विनोद अग्रवाल को 93148 वोट मिले

मुरादाबाद नगर निगम के महापौर पद के लिए हुए मतदान के बाद शनिवार की सुबह मतगणना शुरू हुई और दोपहर 1 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निवर्तमान महापौर विनोद अग्रवाल बढ़त बनाए हुए हैं। उन्होंने शुरू से अब तक 12 राउंड की मतगणना में अपने किसी भी प्रतिद्वंदी को आगे नहीं बढ़ने दिया। भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 93148 हासिल कर चुके हैं जबकि कांग्रेस के हाजी रिजवान कुरैशी को 56287 वोट मिले हैं। अब तक कुल 186666 मतपत्रों की गिनती हो चुकी है। इस बार 291965 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था।


*मेयर पद के लिएं शुरू हुई मतगणना राउंड संख्या : 12 तक किस उम्मीदवार को मिले कितने मत।

01 – आम आदमी पार्टी : चंदन भट्ट को मिले मत : 3667

02 – एआईएमआईएम : मुस्तुजब अहमद को मिले मत : 3437

03 – बहुजन समाज पार्टी : मोहम्मद यामीन को मिले मत : 14214

4 – कांग्रेस : हाजी रिज़वान कुरैशी को मिले मत : 56287


05 – भारतीय जनता पार्टी : विनोद अग्रवाल को मत मिले : 93148


06 – समाजवादी पार्टी : सैय्यद रईस उद्दीन को मिले मत : 8294

07 – निर्दलीय : अनवर को मत मिले : 2032

08 – निर्दलीय : जूही शबनम को मिले मत : 845

09 – निर्दलीय : नितिन वर्मा को मिले मत : 521

10 – निर्दलीय : मासुमा निज़ाम को मिले मत : 1080

11 – निर्दलीय : मुदस्सिर इस्लाम को मिले मत : 398

12 – निर्दलीय : शहीद हुसैन को मिले मत : 1347

नोटा को मिले मत : 1396

टोटल वोट : 186666 मत।

मुरादाबाद टोटल 22 राउंड की होगी मतगणना।


यही गति रही तो कोई नहीं रोक सकता निवर्तमान महापौर विनोद अग्रवाल को हैट्रिक लगाने से

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निवर्तमान महापौर विनोद अग्रवाल के लगातार वोटों की बढ़ती बढ़त कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी को लगातार पीछे की ओर ढकेल रही है और भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के वोटों की गति यही रही तो उन्हें हैट्रिक लगाने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के हाजी रिजवान कुरैशी से 10 राउंड की गिनती तक 38546 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी से हाजी रिजवान कुरैशी से आगे है। मालूम हो कि निकाय चुनाव में 291965 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया था और अब तक आधे वोटों की गिनती हो चुकी है।

नगर निगम, मुरादाबाद राउंड 10

10 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 38546 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी से हाजी रिजवान कुरैशी से आगे है।

बीजेपी :- 80783

कांग्रेस :- 42237

बसपा :- 13823

सपा :- 791

मुरादाबाद के महापौर चुनाव में हाथी की मदमस्त चाल देखकर सफाई और कांग्रेसी दंग

इस बीच बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद यामीन के हाथी की चाल को देखकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं है। क्योंकि मुरादाबाद महानगर में महापौर के चुनाव में हाथी अपनी मदमस्त चाल चलते हुए तीसरे स्थान पर है।

Around the web