ठाकुरद्वारा: अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ किया गया जलाभिषेक-अजय प्रताप सिंह

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तर प्रदेश

ठाकुरद्वारा: अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ किया गया जलाभिषेक-अजय प्रताप सिंह

ठाकुरद्वारा: अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ किया गया जलाभिषेक-अजय प्रताप सिंह

ठाकुरद्वारा: अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ किया गया जलाभिषेक-अजय प्रताप सिंह


यामीन विकट
ठाकुरद्वारा।
अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ आज कावड यात्रा हरिद्वार से प्राचीन मढ़ी मंदिर पर गंगा जल से जलाभिषेक कर पूरी हुई। 

शुक्रवार को सभी शिवभक्तों के साथ विधानसभा प्रत्याशी और भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर अजय प्रताप सिंह ने नगर के मुरादाबाद रोड स्थित प्राचीन मढ़ी मंदिर पर पवित्र गंगा जल से जलाभिषेक कर देश की एकता एवं अखण्डता के लिए प्रार्थना की। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार की कांवड़ यात्रा में अबकी बार 400 पार का संकल्प लिया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में देश भर में जमकर विकास कार्य हो रहे हैं और भाजपा द्वारा चलाई जा रही जन योजनाओं का सभी धर्मों और सभी समाज के लोगो को भरपूर लाभ मिल रहा है।

Around the web