प्रयागराज: हम भारत की नारी हैं, फूल नहीं चिंगारी हैं, महिला एकता जिंदाबाद

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: हम भारत की नारी हैं, फूल नहीं चिंगारी हैं, महिला एकता जिंदाबाद

प्रयागराज: हम भारत की नारी हैं, फूल नहीं चिंगारी हैं, महिला एकता जिंदाबाद

प्रयागराज: हम भारत की नारी हैं, फूल नहीं चिंगारी हैं, महिला एकता जिंदाबाद


राकेश पाण्डेय 

प्रयागराज। महिला अधिकार संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सशक्तिकरण पदयात्रा निकली जो इंदिरा गांधी चौराहा से चलकर पत्थर गिरजाघर सिविल लाइन धरना स्थल पहुंच कर संपन्न हुई।

महिला अधिकार संगठन प्रयागराज के तत्वावधान में सैकड़ो महिलाएं इंदिरा गांधी चौराहा पर एकत्रित होकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सशक्तिकरण पदयात्रा निकाली जिसका नेतृत्व श्री मती मंजू पाठक अध्यक्ष व संरक्षक श्याम सुंदर सिंह पटेल ने किया पदयात्रा को तिरंगा झंडा लहराकर मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा प्रयागराज पूज्य कल्याणी नंद गिरी तथा श्रीमती सुभाष राठी वरिष्ठ अधिवक्ता इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुरू कराया और डीजे की धुन पर सैकड़ो महिलाएं सड़क के बाएं किनारे दो लाइन में तिरंगा झंडा लिए महिला अधिकार संगठन प्रयागराज का बैनर पड़कर आगे बढ़ रही थी जो बहुत ही आकर्षक लग रहा था।

महिलाओं ने नारी शक्ति जिंदाबाद ,महिला अधिकार संगठन जिंदाबाद ,भारत माता की जय हम भारत की नारी हैं फूल नहीं चिंगारी है ,महिला एकता जिंदाबाद, आवाज दो हम एक है आदि नारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा था साथ में हर्षित होकर महिलाएं झूमते नाचते एजी ऑफिस चौराहा, पुलिस मुख्यालय ,राजकीय मुद्रणालय, प्रधान डाकघर होते हुए पत्थर गिरजाघर प्रशासनिक धरना स्थल पर पहुंचे जहां पर यात्रा सभा के रूप में परिवर्तित हुई ।

जिसमें मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी ने सभी को अपना आशीष दिया तथा सभी महिलाएं शिक्षित हो स्वावलंबी बने ,सामाजिक व राष्ट्रीय कार्यों में प्रतिभा कर समाज सेवा करें यही जागरूकता व सशक्तिकरण है। 

सुभाष राठी वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय ने कहा कि अब महिलाएं जागरूक हो रही है और हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है लेकिन अभी भी जो बहने पीछे रह गई है उन्हें भी हमें साथ लेकर आगे बढ़ाना है यही इस पदयात्रा का संदेश है आओ हम सब मिलकर महिला सशक्तिकरण का संदेश हर महिला तक पहुंचाएं । इस अवसर पर महिला अधिकार संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मंजू पाठक ने कहा कि हमारा संगठन हमेशा महिलाओं की समस्याओं के समाधान तथा उन्हें हमेशा सशक्त बनाने के लिए सदैव तत्पर रहता है हमारा नारा है ना हम  जुल्म करेंगे ,ना हम जुल्म सहेंगे । 

अंत में संस्था के संरक्षक पूर्व सूबेदार थलसेना कारगिल युद्ध विजेता श्याम सुंदर सिंह पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सभी बहनों को अपना हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तपोवन पार्क के कार्यक्रम के लिए सभी बहनों को आमंत्रित किया व पहुंचने के लिए कहा।

 कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से शामिल श्रीमती मंजू पाठक, मनीषा शुक्ला ,डॉक्टर रश्मि शुक्ला, सुषमा पाल ,संध्या कुशवाहा, गौरी, संध्या यादव निवेदिता  दुर्गा  लक्ष्मी  अनीता, राजकुमारी  शाहिद, सुरेश चौरसिया,महेंद्र पाल आदि सैकड़ो महिलाएं शामिल रही अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन श्याम सुंदर सिंह पटेल ने किया व कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

Around the web