करोड़ों की भूमि पर कब्जे के प्रयास में भाजपाईयो ने SDM से की दोषियों पर FIR की मांग

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तर प्रदेश

करोड़ों की भूमि पर कब्जे के प्रयास में भाजपाईयो ने SDM से की दोषियों पर FIR की मांग

करोड़ों की भूमि पर कब्जे के प्रयास में भाजपाईयो ने SDM से की दोषियों पर FIR की मांग

करोड़ों की भूमि पर कब्जे के प्रयास में भाजपाईयो ने SDM से की दोषियों पर FIR की मांग


यामीन विकट
ठाकुरद्वारा।
बीती रात न्यायालय से यथास्थिति के आदेश के बावजूद करोड़ो की भूमि पर नगर पालिका की जे सी बी से अवैध कब्जा करने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर दोषियों पर एफ आई आर दर्ज कराए जाने की मांग की है।

बीती रात नगरपालिका कर्मचारियों के द्वारा नगर पालिका की सरकारी जेसीबी मशीन से नगर के कमालपुरी चौराहे पर स्थित  करोड़ो रूपये की एक निजी और विवादित भूमि गाटा संख्या 65, 66  पर जे सी बी से काम करने की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पँहुच कर विवादित भूमि पर कब्जा  करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। हंगामें की सूचना पर पुलिस मौके पर पँहुची पुलिस को देखकर  नगरपालिका कर्मचारी नौ दो ग्यारह हो गए थे और पुलिस ने नगरपालिका की सरकारी  जेसीबी को अपने कब्जे ले लिया था बताया गया है कि पालिका कर्मचारियों ने चूना आदि डालकर भूमि की नाप तोल शुरू कर दी थी। 

जबकि उक्त गाटा संख्या विवादित है इसके विषय में नगर के ही हबीबुर्रहमान के पक्ष में हुए बैनामे के विरुद्ध एक कैंसिलेशन का वाद सेशन कोर्ट में लंबित है जिसमें  न्यायालय से यथा स्थिति के आदेश पारित है जो दिनांक 18 अगस्त 2023 तक प्रभावी है। यथा स्थिति के आदेशों के बावजूद जमीन पर कब्जे की कोशिश की गई इसी भूमि पर ऐसी ही एक कोशिश आज से 2 वर्ष पूर्व भी की गई थी जिसमें उक्त जमीन को मुरादाबाद के कथित भू माफिया को बेचा गया था  परंतु यथा स्थिति के आदेश होने के चलते तब भी जमीन पर कब्जे की कोशिश सफल नहीं हो पाई थी। 

न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर न्यायालय के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए रात होते ही पालिका कर्मचारियों ने जेसीबी से खुदाई शुरू कर दी थी नगरपालिका की जेसीबी और पालिका कर्मचारियों को निजी भूमि पर कार्य कराए जाने की सूचना पर भाजपा के नगराध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व नगराध्यक्ष शिवेन्द्र गुप्ता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी पवन कुमार पुष्पद , दीपक वाल्मीकि ,  संजीव चौहान आदि भाजपा कार्यकर्ता एकत्र होकर मौके  पर पहुंच गए थे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने निजी भूमि पर कार्य कर रहे पालिका कर्मचारियों और जेसीबी मशीन को रोककर  विवादित सम्पति पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। 

हंगामे की सूचना नगर दरोगा सोहनपाल सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पँहुच गए जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं के हंगामें को देखते हुए पुलिस ने जेसीबी मशीन को कब्जे ले लिया था जबकि  पुलिस को देखकर कर्मचारी मौके से फरार हो गए थे अधिशासीअधिकारी ललित कुमार आर्य ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नही है। 

मामले की जांच कराकर उचित कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस मामले में किसके आदेश पर जेसीबी गई और किस के आदेश पर पालिका कर्मचारियों ने चूना आदि डाला है ये जांच में पता लगेगा। इसी मामले को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता उपजिलाधिकारी से मिले और उन्हें एक शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की बात कहते हुए दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की जिसपर उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच अधिशासी अधिकारी को सौपें जाने की बात कही है। 

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में शिवेंद्र गुप्ता, पवन पुष्पद, मनोज चौहान, शईक पठान , संजीव चौहान, रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।उधर नगर पालिका प्रशासन ने उक्त मामले में जे सी बी को विवादित भूमि स्वामी के पुत्र जाकिर हुसैन को किराए पर दिए जाने की बात कही है। बताते चलें कि जाकिर हुसैन नगर पालिका अध्यक्ष इरफान सैफी के चचेरे भाई हैं। इस मामले को लेकर नगर भर में लोग  तरह तरह की बातें करते नज़र आ रहे हैं।

Around the web