आगरा : मेयर चौथे राउंड में 21309 वोट से बसपा प्रत्याशी लता बाल्मीकि आगे

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तर प्रदेश

आगरा : मेयर चौथे राउंड में 21309 वोट से बसपा प्रत्याशी लता बाल्मीकि आगे

आगरा : मेयर चौथे राउंड में 21309 वोट से बसपा प्रत्याशी लता बाल्मीकि आगे

आगरा : मेयर चौथे राउंड में 21309 वोट से बसपा प्रत्याशी लता बाल्मीकि आगे


UP Nagar Nikay Chunav Results  Live: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के वोटों की गिनती का कार्य शुरू हो गया है। बस थोड़ी देर में रूझान आने शुरू हो जायेंगे। सुबह 8ः00 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। इसको लेकर तैयारियां पूरी कराई जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण का कार्य पूरा करा लिया गया है। उन्हें समय पर मतगणना केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, तमाम उम्मीदवारों के प्रतिनिधि को भी मतगणना केंद्र पर मौजूद रहने के लिए पास उपलब्ध कराया गया है। बिना पास के मतगणना केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। 

मतगणना केंद्र में मोबाइल फोन और अन्य उपकरण लेकर जाने की इजाजत नहीं होगी। माना जा रहा है कि सुबह 8रू00 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होने के करीब 4 घंटे बाद यानी लगभग दोपहर 12 बजे रिजल्ट आना शुरू हो सकता है। पहले नगर निगम में ईवीएम के जरिए हुए मतदान के लिए वोटों की गिनती शुरू होगी। वोटों के गिनती की प्रक्रिया बैलेट वोट की गिनती से शुरू होगी। इसके बाद ईवीएम खोले जाएंगे। उत्तर प्रदेश के 760 नगर निकायों में 4 मई और 11 मई को दो चरणों में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई है। तमाम राजनीतिक दलों ने इसमें अपना जोर लगाया है।

सबसे पहले छोटी नगर पंचायत व पालिकों का आयेगा रिजल्ट

यूपी नगर निकाय चुनाव में सबसे पहले नगर निगम के रिजल्ट आने शुरू होंगे। यहां पर ईवीएम के जरिए वोटिंग की प्रक्रिया पूरी कराई गई है। इस प्रकार 17 नगर निगम में पहले ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। मतगणना का कार्य शुरू होने के बाद सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी।

वार्डवार रिजल्ट आने शुरू होंगे। नगर निगम के उन वार्डों का रिजल्ट पहले आएगा, जहां कम संख्या में प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। नगर निगम के वार्ड पार्षद के बाद मेयर पद के उम्मीदवारों के पद पर रिजल्ट आना शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि शाम 4 बजे तक सभी 17 नगर निगम में मेयर पद पर रिजल्ट जारी हो जाएंगे। नगर निगम में वार्डों की संख्या के आधार पर उसे कई भाग में बांटा गया है। इन चरणों के आधार पर वोटों की गिनती की प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा।

Around the web