नोएडा में कार बनी आग का गोला, फायर बिग्रेड ने बुझाई आग

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तर प्रदेश

नोएडा में कार बनी आग का गोला, फायर बिग्रेड ने बुझाई आग

नोएडा में कार बनी आग का गोला, फायर बिग्रेड ने बुझाई आग

नोएडा में कार बनी आग का गोला, फायर बिग्रेड ने बुझाई आग


नोएडा | नोएडा में एक टैक्सी कार और ऑटो में टक्कर होने के बाद कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। उसके बाद फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई जिसमें मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना पर पहुंची पुलिस ने कार और ऑटो में हुई टक्कर के बाद मामूली रूप से घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे की है। सेक्टर 55 नोएडा में रेडिसन होटल के सामने एक ऑटो और टैक्सी गाड़ी जिसमें सीएनजी लगा हुआ था, दोनों के बीच टक्कर हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों काफी तेजी से आ रहे थे और टक्कर के बाद अचानक सीएनजी टैक्सी गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी आग का गोला बन गई। इसकी सूचना तत्काल फायर विभाग को दी गई।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में गनीमत यही रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने एक्सीडेंट में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
 

Around the web