उपचुनाव नतीजे के पहले अखिलेश ने इवीएम पर उठाए सवाल, केशव ने किया पलटवार

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तर प्रदेश

उपचुनाव नतीजे के पहले अखिलेश ने इवीएम पर उठाए सवाल, केशव ने किया पलटवार

उपचुनाव नतीजे के पहले अखिलेश ने इवीएम पर उठाए सवाल, केशव ने किया पलटवार

उपचुनाव नतीजे के पहले अखिलेश ने इवीएम पर उठाए सवाल, केशव ने किया पलटवार


लखनऊ | समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव चुनाव नतीजे ठीक पहले उन्होंने एक बार फिर इवीएम पर सवाल खड़ा किया है। कहा कि जर्मनी समेत तमाम देशों में इवीएम अविश्वसनीय और इवीएम के माध्यम से बेईमानी की संभावना होने के कारण प्रतिबंधित है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने पलटवार किया और कहा कि उपचुनाव के लिए सपा के बयान हार का डर है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि जब जर्मनी ने इवीएम से चुनाव को असंवैधानिक मानते हुए 2009 में ही समाप्त कर दिया है तो उनकी विदेश मंत्री को इवीएम दिखाकर सरकार क्या साबित करना चाहती है।

सपा ने ट्वीटर हैंडल से लिखा कि जर्मनी समेत तमाम देशों में इवीएम अविश्वसनीय और इवीएम के माध्यम से बेईमानी की संभावना होने के कारण प्रतिबंधित है। जर्मनी की विदेश मंत्री को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त इवीएम की कार्यप्रणाली समझा रहे।जो देश खुद इवीएम पर भरोसा नहीं करता उसे इवीएम कार्यप्रणाली समझाना खुद में हास्यास्पद है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने पलटवार किया और कहा कि लोकतंत्र की हत्या सपा का इतिहास है,जिसका प्रमाण 2012 में कन्नौज लोकसभा उप चुनाव श्रीमती डिंपल यादव जी को निर्विरोध सांसद बनवाया गया,जबरन नाम वापस कराया गया,भाजपा शासन में निष्पक्ष चुनाव होते हुए हैं। सपा के आरोप बेबुनियाद हैं। कहा कि उपचुनाव के लिए सपा के बयान हार का डर है।

इससे पहले अखलिेश यादव ने ट्वीट कर कहा, पहले तो तीन दिन का सदन बुलाया फिर दो दिन में ही सत्र समाप्त कर दिया, लगता है भाजपा चाहती ही नहीं है कि उसकी खामियों और भ्रष्टाचार पर बात हो। सदन के सत्र को कम करके भाजपा किस बात का सामना करने से बच रही है।

ज्ञात हो कि मैनपुरी सीट पर सपा की प्रतष्ठिा दांव पर मुलायम सिंह यादव के नधिन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर जीत को सपा ने अपनी साख का सवाल बना रखा है। बता दें क िइस सीट पर 1996 से सपा का दबदबा है। अब इस सीट से डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। सपा जहां हर हाल में मैनपुरी सीट को बचाना चाहती है, वहीं भाजपा इस सीट पर कमल खलिाने का ख्वाब देख रही है।

इतना ही नहीं रामपुर और खतौली वधिानसभा सीट पर भी भाजपा और सपा की कांटे की लड़ाई है। रामपुर सीट पर सपा नेता और पूर्व विधायक आजम खां ने समाजवादी पार्टी के करीबी असीम रजा मैदान में हैं। रामपुर में भाजपा ने आकाश सक्सेना को प्रत्याशी बनाया है। खतौली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है।

Around the web