'आप' यूपी के निकाय चुनाव भी लड़ेगी !

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तर प्रदेश

'आप' यूपी के निकाय चुनाव भी लड़ेगी !

'आप' यूपी के निकाय चुनाव भी लड़ेगी !

'आप' यूपी के निकाय चुनाव भी लड़ेगी !


लखनऊ | गुजरात, हिमांचल विधानसभा और दिल्ली एमसीडी में हुए चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी (आप) अब यूपी में भाग्य आजमाएगी। पार्टी यूपी के नगर निगम चुनाव मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

वर्ष 2014 से आप यूपी की राजनीति में सक्रिय है। आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने यूपी में वर्ष 2014 में वाराणसी सीट से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। अब से लेकर अब हुए विधानसभा तथा लोकसभा के चुनावों में आप ने अपने पप्रत्याशी खड़े किए लेकिन उसका कोई प्रयासी जीत हासिल करने में सफल नहीं हुआ। ऐसे में अब आप के नेताओं को उम्मीद है कि भ्रष्टाचार के मुददे पर निकाय चुनावों में चुनाव लड़कर उसके प्रत्याशी जीत हासिल करने में सफल होंगे।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और यूपी के प्रभारी संजय सिंह के अनुसार निकाय चुनावों में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेंगी। कहा कि अब पार्टी का पूरा फोकस यूपी में हो रहे निकाय चुनाव पर है। महापौर, अध्यक्ष और पार्षद के प्रत्याशियों के चयन का काम शुरू कर दिया जाएगा।

संजय सिंह का दावा है कि बीते आठ वर्षों में पार्टी ने यूपी में अपनी पहचान बनाई है और निकाय चुनाव को देखते हुए पार्टी ने बूथ स्तर कर के संगठन को मजबूत किया है। निकाय चुनावों में सभी सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारे जाएंगे। इन चुनाव में भ्रष्टाचार का खात्मा तथा शहरों की बेहतर सफाई व्यवस्था पार्टी का मुख्य मुद्दा रहेगा।

आप नेताओं की मानें तो आप के प्रमुख नेता निकाय चुनावों में प्रचार करने आएंगे। प्रचार करने आने वाले नेताओं में अरविंद केजरीवाल तथा मनीष सिसोदिया भी होंगे। यह दोनों नेता बीते विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव प्रचार करने आए थे, लेकिन पार्टी का कोई भी प्रत्याशी जीतने में सफल नहीं हुआ। अब संजय सिंह का कहना है कि निकाय चुनावों में उनके उम्मीदवार जीत हासिल करने में सफल होंगे। उनका कहना है कि आप ने दिल्ली एमसीडी में 15 साल से कब्जा जमाए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जनता की मदद से बेदखल कर दिया है और गुजरात में 13 प्रतिशत वोट पाकर पार्टी महज 10 साल में राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। इसलिए यूपी के निकाय चुनाव में भी पार्टी को बड़ी सफलता मिलेगी।

Around the web