सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : योगेन्द्र उपाध्याय

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. देश

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : योगेन्द्र उपाध्याय

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : योगेन्द्र उपाध्याय


सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : योगेन्द्र उपाध्याय

लखनऊ:
प्रदेश के उच्च शिक्षा, विज्ञान प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय बुधवार को बलिया में चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रोजेक्ट से संबंधित पूरी जानकारी ली और निर्माण में विलंब होने पर एक्ससीएन विजय सिंह और कार्यदायी संस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।


 उपाध्याय ने कहा कि निर्माण कार्य के लिए शासन से धन मिलने के बाद प्रगति तेज हो जानी चाहिए। कार्यदाई संस्था के अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य की प्रगति रिपोर्ट से निरन्तर अवगत कराते रहें। इसके बाद उन्होंने सुरहा ताल पक्षी विहार का निरीक्षण किया और वहां पर्यटन के क्षेत्र में विकास की तमाम संभावनाओं पर चर्चा की।


उपाध्याय ने देवकली के अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालय में जाकर वहां पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई के साथ ही नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन भी किया। इसके उपरान्त उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में जनता से संवाद स्थापित कर उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।


इसके उपरान्त उपाध्याय ने महिला व पुरुष अस्पताल का निरीक्षण किया। महिला चिकित्सालय की व्यवस्था पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया, लेकिन पुरुष चिकित्सालय में और सुधार की संभावना जाहिर की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सफाई और मरीजों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराए।
इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Around the web