शिक्षक बच्चों के गुरू के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करता है : मंत्री अकबर

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. देश

शिक्षक बच्चों के गुरू के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करता है : मंत्री अकबर

शिक्षक बच्चों के गुरू के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करता है : मंत्री अकबर


शिक्षक बच्चों के गुरू के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करता है : मंत्री अकबर

कवर्धा :  प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर ने कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अंतर्गत कबीरधाम जिले के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्तर पर अध्यापन कराने वाले शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर शिक्षादूत पुरूस्कार और ज्ञानदीप पुरूस्कार से सम्मानित किया।  


मंत्री अकबर ने सभी शिक्षकों को बधाई और शुभाकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह हथियार है जिसके माध्यम से बच्चे किसी भी कार्य को करने में सक्षम होते है। शिक्षक बच्चों के गुरू के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करता है। शिक्षक से ही सफल होने का मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने शिक्षको को भविष्य में लगातर अच्छे कार्य करने प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक विकासखंड के प्राथमिक स्तर पर अध्यापन कराने वाले तीन उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षादूत पुरूस्कार और पूर्व माध्यमिक स्तर पर अध्यापन कराने वाले तीन उत्कृष्ट शिक्षकों को ज्ञानदीप पुरूस्कार के लिए चयन किया गया है। मंत्री  अकबर ने शिक्षादूत पुरूस्कार और ज्ञानदीप पुरूस्कार वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के लिए शिक्षकों को धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना के तहत विकासखंड कवर्धा के शासकीय प्राथमिक शाला बिरकोना के  मोनू गुप्ता, मानिकचौरी  रवि किशोर सिन्हा, खंडसरा राजकुमार श्रीवास विकासखंड बोड़ला के प्राथमिक शाला जेवड़न कला के प्रधान पाठक  धनीराम लांझी, सिवनीखुर्द  नरेन्द्र सिंह राजपुत, कारेसरा  दिनेश कुमार जायसवाल विकासखंड पंडरिया के प्राथमिक शाला खैरातुलसी सूर्यकांत सिंह, जुगराटोला  जगदीश प्रसाद बिछोहिया, परसवारा सिन्नी नायर विकासखंड सहसपुर लोहारा के शासकीय प्राथमिक शाला कौहारी मेहरबान अली, रणजीतपुर भुनेश्वरी साहू, छोटूपारा इंदूलता बोरकर को पांच-पांच हजार रूपए प्रदान कर सम्मानित किया गया।  


        मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना के अंतर्गत शिक्षा दूत पुरूस्कार 2021-22 के लिए विकासखंड कवर्धा के शासकीय प्राथमिक शाला चरडोगरी के सहायक शिक्षक  संजय कुमार घावडे़, मानिकचौरी के सहायक शिक्षक  जगपाल चंद्रौल, कवर्धा सतबहिनिया स्कूल के सहायक शिक्षक  दुर्गेश पाण्डेय, बोड़ला विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला तरेगांव जंगल के सहायक शिक्षक  अनंत कुमार सिन्हा, चिमरा के सहायक शिक्षक ज्ञी ज्योति खरे, सेवाई कछार के सहायक शिक्षक  तामेश्वर ठाकुर, विकासखंड सहसपुर लोहारा के शासकीय प्राथमिक शाला दैहानडीह के सहायक शिक्षक  नरेन्द्र सिंह राजपुत, सबराटोला के सहायक शिक्षक  संतोष कुमार डडसेना, बबई के सहायक शिक्षक  रिखीराम धुर्वे पंडरिया विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला पथरी के सहायक शिक्षक तारकेश्वर देवांगन, खैरडोगरी के सहायक शिक्षक  रामचरित सिंह और खम्हरिया की सहायक शिक्षिका गायत्री चंद्रवंशी को पांच-पांच हजार रूपए प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अंतर्गत सत्र 2020-21 के लिए शिक्षकों को ज्ञानदीप पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। इसके तहत शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला बोड़ला के शिक्षक  मिठ्ठू लाल साहू, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला महली के शिक्षिका  यक्ष चंद्राकर और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पालीगुढ़ा के शिक्षक राजु कुमार चंद्रवंशी को सात-सात हजार रूपए प्रदान कर सम्मानित किया गया।  


ज्ञानदीप पुरूस्कार वर्ष 2021-22 के लिए पंडरिया विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दुल्लापुर बजार के शिक्षक  मोहन लाल शर्मा, सहसपुर लोहारा विकासखंड के कुंआ की शिक्षिका  सीता निषाद और बोड़ला विकासखंड के ग्राम ढोलबज्जा के शिक्षक  राजू मेश्राम को सात-सात हजार रूपए प्रदान कर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर कलेक्टर  जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, क्रेड़ा के सदस्य  कन्हैया अग्रवाल,  नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि  होरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्रि साहू, पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष  महेन्द्र कुंभकार, बोड़ला जनपद अध्यक्ष  लीला धनुक वर्मा, कृषक कल्याण सदस्य  भगवान सिंह पटेल, शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य हरि पटेल,  गणेश नाथ योगी, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी,  रामकुमार पटेल, बोड़ला जनपद पंचायत उपाध्यक्ष  सनत जायसवाल, पार्षद  मोहित महेश्वरी,  अशोक सिंह,  प्रमोद लुनिया,  अगम दास अनंत,  राजेश शुक्ला,  राजेश माखीजानी, राजकुमार तिवारी,  प्रशांत परिहार, गोरे चंद्रवंशी,  लेखा राजपुत सहित गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Around the web