सोने-चांदी के आभूषणों के साथ 7 लाख 31 हजार रूपए से अधिक मिली दान राशि

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. देश

सोने-चांदी के आभूषणों के साथ 7 लाख 31 हजार रूपए से अधिक मिली दान राशि

सोने-चांदी के आभूषणों के साथ 7 लाख 31 हजार रूपए से अधिक मिली दान राशि


सोने-चांदी के आभूषणों के साथ 7 लाख 31 हजार रूपए से अधिक मिली दान राशि जगदलपुर :  जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर के चार में से तीन दानपेटियों को आज खोला गया और दान राशि की गणना की गई। दानपेटी में 3.77 ग्राम का एक स्वर्ण आभूषण और 26.50 ग्राम के चांदी के आभूषण मिले। इसके साथ ही यहां 7 लाख 31 हजार 787 रूपए नोट के रूप में मिले। दान राशि की गणना के दौरान जगदलपुर तहसीलदार पुष्पराज पात्र, लोहण्डीगुड़ा तहसीलदार अर्जुन श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार  जीवेश शोरी, टेम्पल कमेटी के सदस्य  विजय भारत एवं  श्रीनिवास मिश्रा, मुख्य पुजारी  कृष्ण कुमार पाढ़ी, राजस्व निरीक्षक  अंशुमाली वर्मा, टेम्पल कमेटी के लिपिक  सिद्धुराम बघेल सहित तहसील कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

Around the web