हर घर पौधा लगाने एकजुट हुआ रायपुर

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. देश

हर घर पौधा लगाने एकजुट हुआ रायपुर

हर घर पौधा लगाने एकजुट हुआ रायपुर


हर घर पौधा लगाने एकजुट हुआ रायपुर

रायपुर :  जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रायपुर जिले में संचालित ‘हर घर हरियाली’ महा-अभियान में सभी आयुवर्ग के नागरिक उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत पूरे जिले के निवासियों से अपने घर में पौधे लगाने एवं उसके संरक्षण भी करने की अपील नागरिकों से की गई है। इस महा-अभियान की शुरूआत 18 जुलाई से हो रही है, जिसमें समस्त संगठन, संस्थाएं, शासकीय, अर्ध्दशासकीय निजी संस्थान अपनी सक्रिय सहभागिता दे रहे हैं। जिले के सभी पंचायत एवं नगरीय निकाय द्वारा रोपण हेतु पौधे निःशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में भी सावन के प्रथम सोमवार से शुरू हो रहे इस कार्यक्रम में शामिल होने स्कूली बच्चे, युवा व आम नागरिक स्व-स्फूर्त जुड़ रहे हैं और अपनी पसंद के निःशुल्क पौधे नज़दीकी जोन कार्यालय एवं शिविरों से प्राप्त कर रोपण हेतु ले जा रहे है। आज नालंदा परिसर, स्वामी आत्मानंद विद्यालय सहित कई संस्थाओं में वृक्षारोपण कर सभी को इस अभियान में शामिल होने का संदेश दिया गया।

रायपुर को हरीतिमायुक्त बनाने सांसद  सुनील सोनी, नगर निगम रायपुर के महापौर  एजाज़ ढेबर, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छ.ग. गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष  कुलदीप जुनेजा, विधायक  सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल,  धनेन्द्र साहू, अनिता योगेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, नगर निगम बिरगांव के महापौर  नंदलाल देवांगन, योग आयोग के अध्यक्ष  ज्ञानेश शर्मा, राज्य सहकारी बैंक समिति के अध्यक्ष  पंकज शर्मा, नगर निगम के सभापति  प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष  मीनल चौबे, उद्यानिकी विभाग के प्रमुख  सुरेश चन्नावार सहित सभी जन प्रतिनिधियों ने नागरिकों से पौधे लगाने एवं उसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी की अपील की है। 

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर जिले में संचालित इस महा-अभियान में पंचायतों के अलावा रायपुर नगर निगम द्वारा भी बृहद एवं विस्तृत तैयारी की गई है। महापौर  एजाज़ ढेबर के मार्गदर्शन में नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्ड में वृक्षारोपण हेतु जोन कार्यालय के माध्यम से नागरिकों को उनके घर तक पौधे पहुंचाकर दिए जाने की व्यवस्था की गई है, इस कार्य में जोन अमले, सफाई मित्रों एवं ग्रीन आर्मी सहित सक्रिय एन.जी.ओ. की सहायता ली जा रही है। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 28 प्रजातियों के लगभग 2 लाख पौधे उपलब्ध हैं, जो जोन कार्यालयों के माध्यम से नागरिकों को निःशुल्क दिए जा रहे है।  

    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल, नगर निगम आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमि. के प्रबंध संचालक मयंक चतुर्वेदी ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों सहित आम नागरिकों से इस अभियान में सम्मिलित होने अपने घर या नज़दीकी रिक्त भू-खंड पर पौधा रोपण एवं इसके संवर्धन की अपील की है। इनके अलावा पद्मश्री  मदन चौहान, भारती बंधु, फिल्म निर्माता मनोज वर्मा, ग्रीन आर्मी के संस्थापक  अमिताभ दुबे, समाज सेवी  सुरेन्द्र बैरागी, शुभांगी आप्टे सहित धर्म प्रमुखों व कई बड़ी हस्तियों ने आम नागरिकों से वृक्षारोपण का आग्रह किया है।

Around the web