प्रदीप शर्मा ने किया गौठानों का निरीक्षण,महिला स्व सहायता समूहों के कार्याे की प्रशंसा

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. देश

प्रदीप शर्मा ने किया गौठानों का निरीक्षण,महिला स्व सहायता समूहों के कार्याे की प्रशंसा

प्रदीप शर्मा ने किया गौठानों का निरीक्षण,महिला स्व सहायता समूहों के कार्याे की प्रशंसा


प्रदीप शर्मा ने किया गौठानों का निरीक्षण,महिला स्व सहायता समूहों के कार्याे की प्रशंसा

बलौदाबाजार :  मुख्यमंत्री के योजना नीति,कृषि एवं ग्रामीण विकास सलाहकार प्रदीप शर्मा ने आज जिलें के विभिन्न गौठानों का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने विकासखण्ड कसडोल के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरीकला एवं छरछेद के गौठानों का निरीक्षण करतें हुए महिला स्व सहायता के कार्याे की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने वर्मी कंपोस्ट टांके,पैकेजिंग वर्मी खाद की गुणवत्ता का सूक्ष्म अवलोकन किया। इसके साथ ही चारागाह एवं बाड़ी का जायजा लिया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को वर्मी टांके में सुधार, चारागाह में शीघ्र नये नेपियर घास तथा मक्का लगाने के निर्देश दिए हैं। गौठान में उन्होंने महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों के साथ चर्चा कर उनके स्वरोजगार के बारे में जाना।

वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता का रखें विशेष ख्याल उन्होंने प्रवास के दौरान सँयुक्त जिला कार्यालय सभागार में कृषि,पंचायत,उद्यानिकी एवं पशुधन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उक्त बैठक में कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा जी भी उपस्थित रहे। प्रदीप शर्मा ने कहा कि जिलें में गौठानो का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो गया है। अब हमें इसे स्व रोजगार के केंद्र में बदलतें हुए गौठान समिति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगें बढ़ना है। खाद निमार्ण के समय वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखें। उच्च गुणवत्ता वाले खाद की मांग बाजार में सर्वाधिक है। साथ ही पशुधन विभाग को बरसात के समय मे शत प्रतिशत जानवरों को टीकाकरण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने रोका छेका को भी प्रभावी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। इसके साथ ही उन्होंने जिला पंचायत सभागार में एनजीओ मास्टर्स ट्रेनर्स के साथ बैठक कर गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल किया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा, अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत सीईओ हिमांशु वर्मा,  तहसीलदार विवेक पटेल उपसंचालक जोसेफ टोप्पो,उपसंचालक पशुधन विकास डॉ एस पी सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण एवं बड़ी सँख्या में जनप्रतिनिधि, गांव के नागरिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Around the web