विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. देश

विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन


विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर : छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 4 जून 2022 को समय प्रातः 10 बजे से न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह सिविल लाईन रायपुर में विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन स्तर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 


प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों में होगी जिसमें पृथक-पृथक पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रथम आयु वर्ग में 12 वर्ष तक, द्वितीय आयु वर्ग में 13 वर्ष से 17 वर्ष तक तथा तृतीय आयु वर्ग में 18 से 21 वर्ष के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को अपना पहचान पत्र एवं आयु प्रमाण-पत्र की छायाप्रतियां साथ लानी होंगी। रजिस्ट्रेशन प्रतियोगिता स्थल पर किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन हेतु प्रतिभागियों को प्रातः 9.30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में पुरस्कार स्वरूप आकर्षक नगद पुरस्कार रखे गये हैं। वन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री  मोहम्मद अकबर के मुख्य आतिथ्य में न्यू सर्किट हाऊस सिविल लाइन रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में 5 जून को दोपहर 2 बजे से विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा।


विश्व पर्यावरण दिवस के इस अवसर पर 5 जून 2022 को प्रातः 6 बजे से साईकिल रैली जिसका नाम ‘‘पैडल यात्री: रेसिंग टुवर्डस् अ ग्रीनर फ्यूचर’’ दिया गया है, का आयोजन किया गया है। इस साइकिल रैली का शुभारंभ संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय द्वारा किया जाएगा। यह रैली अत्यंत रोचक ढंग से आयोजित की जाएगी एवं इसमें 5 चेक प्वाइंट होंगे। रैली मरीनड्राईव से प्रारंभ होकर गांधी उद्यान, जयस्तंभ चौक, आजाद चौक, अनुपम गार्डन होते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम परिसर में समाप्त होगी। मण्डल द्वारा 5 जून 2022 विश्व पर्यावरण दिवस को दोपहर 2 बजे से वन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर के मुख्य आतिथ्य में न्यू सर्किट हाऊस सिविल लाइन रायपुर में संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया है।

Around the web