प्रेक्षक राज्‍य निर्वाचन आयोग के आँख और कान हैं : आयुक्‍त बसंत प्रताप सिंह

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. देश

प्रेक्षक राज्‍य निर्वाचन आयोग के आँख और कान हैं : आयुक्‍त बसंत प्रताप सिंह

प्रेक्षक राज्य निर्वाचन आयोग के आँख और कान हैं : आयुक्त बसंत प्रताप सिंह


प्रेक्षक राज्‍य निर्वाचन आयोग के आँख और कान हैं : आयुक्‍त बसंत प्रताप सिंह

भोपाल : राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त  बसंत प्रताप सिंह ने कहा कि निर्वाचन प्रेक्षक राज्‍य निर्वाचन आयोग  के ऑंख और कान की भूमिका का निर्वहन करते हैं। प्रेक्षकों से आयोग को वस्‍तु स्थिति की जानकारी मिलती है।  सिंह निर्वाचन  प्रेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने निर्वाचन कार्यक्रम के बारे में प्रेक्षकों को जानकारी दी।

 सिंह ने प्रेक्षकों से कहा कि  निर्वाचन  प्रक्रिया के हर स्‍तर पर नजर रखें। यह सुनिश्चित करें कि आयोग के निर्देशानुसर कार्यवाही हो। उन्‍होंने कहा कि मतगणना स्‍थल और स्‍ट्रांग रूम की आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाओं की समीक्षा कर लें। कहीं कोई सामस्‍या हो तो आयोग को अवगत करावें।

राज्‍य स्‍तरीय मास्‍टर ट्रेनर से.नि. आईएएस  डी.पी. तिवारी ने चुनाव के दौरान प्रेक्षकों की भूमिका के संबंध में विस्‍तार से जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि प्रेक्षकों का दायित्‍व है कि निर्वाचन शांतिपूर्ण और भय, दबाव एवं प्रलोभन से मुक्‍त वातावरण में हो।  यह देखें कि जिले में आदर्श आचरण संहिता का पालन समुचित रूप से सुनिश्चित हो। मतदाताओं को बेहचक अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सभी आवश्‍यक प्रबंध करायें। मतदान केन्‍द्रों का आकस्मिक भ्रमण करें। निर्वाचन कार्य में लगने वाले प्रपत्रों एवं अन्‍य निर्वाचन सामग्री की उपलब्‍धता की समीक्षा कर लें। आयोग को समय पर ऑनलाइन रिपोर्ट भेजें। सचिव राज्‍य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह, ओएसडी  दुर्ग विजय सिंह एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

निर्वाचन प्रेक्षक

राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के पर्यवेक्षण के लिए प्रत्‍येक जिले में निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्‍त किये गए है। सेवानिवृत्‍त आईएएस/राज्‍य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रेक्षक नियुक्‍त किया गया है। जिला मुरैना में रविन्‍द्र कुमार मिश्रा, श्‍योपुर में रामप्रसाद भारती, भिंड में  नरेन्‍द्र कुमार त्रिवेदी, ग्वालियर में  बी.एम. शर्मा, शिवपुरी में अनूप तिवारी, दतिया में  हरिशंकर रावत, गुना में  विजय अग्रवाल, अशोकनगर में अशोक कुमार शर्मा, उज्जैन में  डी.पी. तिवारी, नीमच में  प्रकाश व्यास, रतलाम में डॉ. अशोक कुमार भार्गव, शाजापुर में  अरूण कुमार तोमर, आगर-मालवा में  महेंद्र सिंह भिलाला, मंदसौर में  रामेश्‍वर गुप्‍ता, देवास में चतुर्भुज सिंह, भोपाल में  राजेश कुमार जैन, सीहोर में  प्रदीप खरे, विदिशा में  एस.एन. रूपला, राजगढ़ में  राजेंद्र सिंह, रायसेन में  अजातशत्रु श्रीवास्तव, नर्मदापुरम में डी.डी. अग्रवाल, हरदा में  एस.के. उपाध्याय, बैतूल में  राजेंद्र कुमार राय, शहडोल में  शिवानंद दुबे, अनूपपुर में  व्‍ही.के. चतुर्वेदी, उमरिया में  आर.आर. वामनकर, इंदौर में एस.बी. सिंह, झाबुआ में  एस.एस. राठौर, अलीराजपुर में डॉ. रामप्रकाश तिवारी, धार में  अशोक कुमार वर्मा, खरगोन में  पी.एल. सोलंकी, बड़वानी में पी.के. वर्मा, खंडवा में  कृष्णमोहन गौतम, बुरहानपुर मेंअशोक कुमार व्यास, सागर में  निसार अहमद, टीकमगढ़ में  शिव कुमार मिश्रा, पन्ना में  जे.एस. मंडलोई, छतरपुर में मदन सिंह ठाकुर, दमोह में  अनंतनारायण अरोरा, निवाड़ी में शैलेंद्र कियावत, जबलपुर में उपेंद्रनाथ शर्मा, कटनी में शैलेंद्र खरे, नरसिंहपुर में  अमर सिंह चंदेल, छिंदवाड़ा में  राजा सिंह परिहार, सिवनी में गोविंद सिंह चौहान, बालाघाट में शरद कुमार श्रोत्रीय, डिंडोरी में  रविंद्र कुमार चौकसे, मंडला में  मदनलाल कौरव, रीवा में आर.आर. गंगारेकर, सतना में  भारत भूषण गंगेले, सीधी में  आर.एस. कनेरिया और सिंगरौली में दिनेशचन्‍द्र सिंघी को निर्वाचन प्रेक्षक बनाया गया है।  


 

Around the web