CM चौहान से मिले माउंटेन मेन जोशी मध्यप्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना की

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. देश

CM चौहान से मिले माउंटेन मेन जोशी मध्यप्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना की

CM चौहान से मिले माउंटेन मेन जोशी मध्यप्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना की


CM चौहान से मिले माउंटेन मेन जोशी मध्यप्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना की भोपाल :  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर पद्मभूषण माउंटेन मेन अनिल प्रकाश जोशी देहरादून (उत्तराखंड) ने भोपाल प्रवास के दौरान सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री  चौहान ने जोशी का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री  चौहान ने मध्यप्रदेश में पर्यावरण-संरक्षण और हरियाली के विकास के लिए जन-भागीदारी से संचालित अभियान और कार्यों की जानकारी भी दी।  जोशी ने कहा कि मध्यप्रदेश में पानी बचाओ, मिट्टी बचाओ, पेड़ बचाओ और हरियाली बढ़ाओ जैसे अभिनव कार्य किए जा रहे हैं, जो प्रेरक और अनुकरणीय हैं।

Around the web