भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. देश

भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा

भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा


भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा

रायपुर : भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा
 

बहरासी -

  • विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में देवगुड़ी के निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपए की स्वीकृति।
  • बहरासी हायर सेकेण्डरी स्कूल का नया भवन बनेगा।
  • रमदहा जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • जनकपुर-कोटाडोल सड़क भूमि अधिग्रहित प्रभावितों को तीन करोड़ रूपए मुआवजे देने की घोषणा।
  • माड़ीसराई में विद्युत उपकेन्द्र की होगी स्थापना।
  • क्षेत्र के बिजलीविहीन 26 गांवों में बिजली पहुंचाई जाएगी।
  • ग्राम केल्हारी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलेगी।
  • ग्राम केल्हारी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला जाएगा।
  • ग्राम कुवांरपुर और नागपुर को उप तहसील का दर्जा दिया जाएगा।
  • ग्राम पंचायत जनकपुर को नगर पंचायत बनाया जाएगा।

रामगढ़ -

  • रामगढ़, नटवाही, सिंघोर, इतवार, उझाव, अमृतपुर, खैरवारीपारा, चुलादर, गरनई, झापर, सौर ऊर्जा से बिजली पहुचाई जाएगी। जहां बैटरी ठीक न हो उसे बदला जाएगा।
  • रामगढ़ में उप तहसील का दर्जा मिला।
  • रामगढ़ से कोटडोल तक पक्की सड़क निर्माण।
  • रामगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में होगा उन्नयन।
  • रामगढ़ में बनेगा मिनी स्टेडियम।

रजौली-

  • कटगोड़ी, दूल्हीधार में एनिकट निर्माण की घोषणा।
  • रजौली में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा की स्थापना।
  • सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का 50 बिस्तरयुक्त अस्पताल के तौर पर उन्नयन।
  • रजौली हाई स्कूल को हायर सेकंडरी स्कूल के तौर पर उन्नयन।
  • सोनहत ब्लॉक के ग्राम चंदहा, बंशीपुर, नवाटोला, कचोहर तक विद्युतीकरण।
  • किशोरी-कचोहर मार्ग तथा नवाटोला-देवतीडांड मार्ग पर नवीन पुल का निर्माण।
  • रजौली में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा।

बैकुण्ठपुर-

  • मुख्यमंत्री ने कंवर समाज के लिए सामाजिक भवन के प्रथम तल निर्माण हेतु 20 लाख रुपए की स्वीकृति दी।

Around the web