जे.ई.ई. मेन-2022 में CMS के सर्वाधिक 354 छात्र सफल

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. देश

जे.ई.ई. मेन-2022 में CMS के सर्वाधिक 354 छात्र सफल

जे.ई.ई. मेन-2022 में CMS के सर्वाधिक 354 छात्र सफल


जे.ई.ई. मेन-2022 में CMS के सर्वाधिक 354 छात्र सफल

लखनऊ।  सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने ‘जे.ई.ई. मेन-2022’ में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 354 छात्रों  ने अपने ज्ञान-विज्ञान व मेधात्व का शानदार प्रदर्शन कर कीर्तिमान स्थापित किया है। जहाँ एक ओर, सी.एम.एस. के 25 छात्रों ने 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है तो वहीं दूसरी ओर  55 छात्रों ने 95 परसेन्टाइल से अधिक जबकि 108 छात्रों ने 90 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर अपने ही पिछले रिकार्ड को तोड़ा है। शेष छात्रों ने भी विगत वर्ष के कटऑफ मार्क्स से अधिक अंक अर्जित किए हैं। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सभी सफल छात्रों को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।


    सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी  हरि ओम शर्मा ने बताया कि जे.ई.ई. मेन-2022 परीक्षा में 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्रों में देवांश बंसल (99.94 परसेन्टाइल), रोहन चतुर्वेदी (99.93 परसेन्टाइल), आर्यन वर्मा (99.89 परसेन्टाइल), सूर्यांश (99.88 परसेन्टाइल), सहर्ष सक्सेना (99.79 परसेन्टाइल), शिवांस भटनागर (99.76 परसेन्टाइल), उज्जवल शर्मा (99.76 परसेन्टाइल), कौस्तुभ द्विवेदी (99.72 परसेन्टाइल), यश प्रताप सिंह(99.71 परसेन्टाइल), कनिष्क (99.68 परसेन्टाइल), समर कुमार श्रीवास्तव (99.67 परसेन्टाइल), नमन मिश्रा (99.60 परसेन्टाइल), वंश अग्रवाल (99.57 परसेन्टाइल), कौस्तुभ मणि त्रिपाठी (99.54 परसेन्टाइल), प्रेरक अग्रवाल (99.51 परसेन्टाइल), हर्षित गुप्ता (99.38 परसेन्टाइल), आकाश श्रीवास्तव (99.33 परसेन्टाइल), वैभव पाल (99.29 परसेन्टाइल), शशांक (99.26 परसेन्टाइल), शाम्भवी वर्मा (99.24 परसेन्टाइल), मृगांक शेखर (99.20 परसेन्टाइल), जतिन जोशी (99.19 परसेन्टाइल), प्रखर सक्सेना (99.13 परसेन्टाइल), स्वप्निल विश्वदीप सिंह (99.09 परसेन्टाइल),  एवं कार्तिक अग्रवाल (99 परसेन्टाइल) शामिल हैं। इन छात्रों ने अपनी अभूतपूर्व सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है।


 शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. में आई.एस.सी. की पढ़ाई के दौरान ही छात्रों को प्रोफेशनल कोर्सो की तैयारी हेतु पढ़ाई की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा, छात्रों की प्रतिभा को निखारने व संवारने के लिए प्रत्येक वर्ष विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया जाता है जिससे उनमें विभिन्न विषयों के ज्ञान के साथ साथ आत्मविश्वास का संचार भी होता है। इन्ही प्रयासों का प्रतिफल है कि सी.एम.एस. के सर्वाधिक 354 मेधावी छात्रों ने जे.ई.ई. मेन-2022 परीक्षा में सफलता अर्जित की है।

Around the web