प्रदेश में कल 14 जुलाई, 2022 को एक दिन में 2,10,480 वैक्सीन की डोज दी गयी

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. देश

प्रदेश में कल 14 जुलाई, 2022 को एक दिन में 2,10,480 वैक्सीन की डोज दी गयी

प्रदेश में कल 14 जुलाई, 2022 को एक दिन में 2,10,480 वैक्सीन की डोज दी गयी


प्रदेश में कल 14 जुलाई, 2022 को एक दिन में 2,10,480 वैक्सीन की डोज दी गयी

लखनऊ: 
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 92,463 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 375 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,83,93,972 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 340 लोग तथा अब तक कुल 20,69,826 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 2,382 एक्टिव मामले है।


 प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 14 जुलाई, 2022 को एक दिन में 2,10,480 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,35,13,680 तथा दूसरी डोज 14,47,60,681 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,40,51,811 तथा दूसरी डोज 1,26,21,337 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 83,35,902 तथा दूसरी डोज 66,78,245 दी गयी। कल तक 37,36,957 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 34,36,98,613 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Around the web