वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत आवास स्वीकृति पत्र वितरण किया

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. देश

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत आवास स्वीकृति पत्र वितरण किया

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत आवास स्वीकृति पत्र वितरण किया


वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत आवास स्वीकृति पत्र वितरण किया

कवर्धा :  प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत 20 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र और 11 हितग्राही को आवास पूर्णता का प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर कलेक्टर  रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, डीएफओ चूड़ामणि सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष  ऋषि शर्मा,  कन्हैया अग्रवाल, कलीम खान,  होरी साहू,  अगम दास अनंत, उपाध्यक्ष  जमील खान,  नरेन्द्र देवांगन, अशोक सिंह,  मोहित महेश्वरी,  संतोष यादव, सुनील साहू,  उत्तम गोप, एल्डरमेन  दलजीत पाहुजा,कौशल कौशिक,  हिरेश,  लेखा राजपूत,  बिरेन्द्र जांगडे, सीएमओ  नरेश वर्मा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


आवास स्वीकृति पत्र वितरण करते हुए कैबिनेट मंत्री  अकबर ने कहा कि योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा निम्न आय वर्ग के हितग्राहियों को बुनियादी सुविधाओं के साथ पक्के आवास उपलब्ध कराना है।  आवास योजना-सबके लिए आवास मिशन“ में आवास निर्माण के 4 मॉडल उपलब्ध हैं। भूमि का संसाधन के रुप में उपयोग करते हुए स्थायी झुग्गी बस्तियों का पुनर्विकास,  ऋण के ब्याज दर में अनुदान द्वारा कमजोर आय वर्ग, निम्न आय वर्ग के लिए किफायती आवास निर्माण को प्रोत्साहन, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों की भागीदारी से किफायती आवास निर्माण और हितग्राही द्वारा स्वयं आवास निर्माण के लिए अनुदान है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा चतुर्थ मॉडल “हितग्राही द्वारा स्वयं आवास निर्माण“ के क्रियान्वयन के लिए “मोर जमीन-मोर मकान योजना“ प्रारंभ की गई है।

इन हितग्राही को मिला आवास पूर्णता पत्र

मंत्री  मोहम्मद अकबर ने वार्ड क्रमांक 3 के  देवकुमारी साहू, लक्ष्मण यादव, लक्ष्मण यादव, गोपेराम साहू, गोपाल साहू, वार्ड क्रमांक 5 के हेमंत बाई, वार्ड क्रमांक 8 के राजकुमार साहू, शिवराम यादव, वार्ड क्रमांक 13 के नरायणी देवी श्रीवास्तव, वार्ड क्रमांक 24 त्रिलोचन नाथ और वार्ड क्रमांक 26 के शांताबाई यादव को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र वितरण किया। इसी तरह 20 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरण किया गया।

स्वीकृति पत्र मिलने के बाद हितग्राहियों के चेहरे में आई खुशी

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के हाथों स्वीकृति पत्र प्राप्त करने के बाद हितग्राहियों के चेहरे में खुशी आ गई। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कमजोर तथा निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए पक्का मकान जीवन भर का सपना होता है। खुशी की बात है कि इस सपने को शासन की मदद से हकीकत में बदला जा रहा है। पक्के मकान का सपना पूरा होने से पारिवारिक जीवन सुखमय हो गया है।

Around the web