कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने किया कार्यालयों का निरीक्षण

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. देश

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने किया कार्यालयों का निरीक्षण

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने किया कार्यालयों का निरीक्षण


कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने किया कार्यालयों का निरीक्षण जांजगीर-चाम्पा :  जिले के नवपदस्थ कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा ने आज पदभार ग्रहण के पश्चात आज कलेक्टोरेट में शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट में एनआईसी, भूअभिलेख शाखा, रिकार्ड रूम, खनिज शाखा, खाद्य विभाग, सांख्यकी विभाग सहित अधीक्षक एवं अन्य कार्यालयों का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर  सिन्हा ने कहा कि सभी अपने दायित्यों का बेहतर क्रियान्वयन करें। कलेक्टर सिन्हा ने कलेक्ट्रेट परिसर में  स्मृति स्वरूप पॉम के पौधे भी लगाए। इस दौरान  आईएएस  रेना जमील, निवर्तमान सीईओ  गजेंद्र सिंह ठाकुर,एसडीएम  कमलेश नंदिनी साहू, एसडीएम  बी एस मरकाम, दिव्या अग्रवाल, सयुंक्त कलेक्टर  निशा नेताम मंडावी, ज्योति पटेल , डिप्टी कलेक्टर  गुड्डू जगत,आर पी आँचला,डॉ सुमीत गर्ग आदि उपस्थित थे।

Around the web