कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने एक विपत्तिग्रस्त परिवार को 4 लाख रूपए का चेक वितरण किया

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. देश

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने एक विपत्तिग्रस्त परिवार को 4 लाख रूपए का चेक वितरण किया

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने एक विपत्तिग्रस्त परिवार को 4 लाख रूपए का चेक वितरण किया


कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने एक विपत्तिग्रस्त परिवार को 4 लाख रूपए का चेक वितरण किया

कवर्धा :  छत्तीसगढ़ के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज शनिवार को कबीरधाम प्रवास के दौरा कलेक्टोरेट कार्यलय के सभाकक्ष में 1 विपत्तिग्रस्त परिवार को 4 लाख रूपए चेक वितरण किया। वन मंत्री ने चेक वितरण करते हुए विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों से कहा कि वह इस चेक को बैंक में जमा कर राशि प्राप्त कर सकते है। चेक वितरण करते समय मंत्री  अकबर ने परिजनों से भेंट भी की और अपनी संवेदना प्रकट की।


कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने शोक संतप्त परिवार से भेंट-मुलाकात करते हुए कहा कि किसी भी परिवार के लिए हर सदस्य का एक महत्वपूर्ण योगदान रहता है। परिवार का चाहे वह छोटा या बड़ा या घर का मुखिया हो अकास्मात रूप से परिवार को छोड़कर चले जाना उस परिवार के लिए एक अपूर्णिय क्षति होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार की अपूर्णिय क्षति को पूर्ति तो नहीं कर पाएंगे, लेकिन इस क्षेत्र के विधायक होने के नाते उन घर परिवारों के अभिभावक के रूप में हर परिस्थितियों में उनका साथ देने सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों को हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया।


मंत्री अकबर द्वारा आबीसी-6-4 के तहत कवर्धा तहसील के ग्राम कवर्धा निवासी  प्रेमिश की सरोधा नहर नाली में डुबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उमेश देव महानंद को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आबीसी-6-4) के तहत 4 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, डीएफओ  चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष  जमील खान,  कलीम खान, पार्षद  मोहित महेश्वरी,  अशोक सिंह,  प्रमोद लुनिया,  सुनील साहू, एल्डरमेन  कौशल कौशिक, मुकंद माधव कश्यप,  राजेश शुक्ला,  राजकुमार तिवारी,  प्रशांत परिहार,  मनोज दुबे,  गोरे चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि  मोहम्मद अकबर जब से विधायक और मंत्री बने है, तब से प्राकृतिक आपदा के सभी प्रकरणों पर तत्परात से कार्यवाही की जा रही और विपदाग्रस्त परिजनों, हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि शीघ्रता से मिल रही है। जितने भी प्रकरण हुए है उनके विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों को कठनाईयों को समना करना ना पड़ें इसलिए इस तरह के सभी प्रकरणों को शीघ्रता निराकरण करने के निर्देश दिए है।

Around the web