CM चौहान ने कैलाश जोशी की जयंती पर नमन किया

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. देश

CM चौहान ने कैलाश जोशी की जयंती पर नमन किया

CM चौहान ने कैलाश जोशी की जयंती पर नमन किया


CM चौहान ने कैलाश जोशी की जयंती पर नमन किया

भोपाल :  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.  कैलाश जोशी की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।  कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 को हाटपीपलिया जिला देवास में हुआ था। वे वर्ष 1977-78 में प्रदेश के मुख्यमंत्री, 8 बार विधायक, 2 बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा के सदस्य रहे।  जोशी जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। मध्यप्रदेश की राजनीति में वे संत के नाम से प्रसिद्ध थे। उनका निधन 24 नवम्बर 2019 को हुआ।

Around the web