राजनांदगांव जिले के गौठानों को विकसित करने के लिए किए जाएंगे हरसंभव कार्य : कलेक्टर

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. देश

राजनांदगांव जिले के गौठानों को विकसित करने के लिए किए जाएंगे हरसंभव कार्य : कलेक्टर

राजनांदगांव जिले के गौठानों को विकसित करने के लिए किए जाएंगे हरसंभव कार्य : कलेक्टर


राजनांदगांव जिले के गौठानों को विकसित करने के लिए किए जाएंगे हरसंभव कार्य : कलेक्टर

राजनांदगांव : कलेक्टर डोमन सिंह आज अंजोरा एवं बघेरा गौठान पहुंचकर गौठान संचालन के साथ ही महिला समूहों द्वारा आर्थिक उन्नयन के लिए किए जा रहे प्रयासों से रूबरू हुए। कलेक्टर  सिंह ने अंजोरा गौठान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां गौठान मेला का आयोजन होना चाहिए, ताकि यहां नवाचार से जिले के सभी विकासखंडों से आए अधिकारी एवं जनसामान्य अपने गौठान में भी अच्छा कर सकें। यहां जिले भर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भ्रमण होना चाहिए। गौठान मेला के आयोजन के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौठान मेला में प्रत्येक विकासखंड के गौठान समूह की महिलाओं के 5 उत्कृष्ट उत्पाद यहां होना चाहिए। समूह की महिलाओं का एक डे्रस कोड होना चाहिए। गौठानों को मल्टीएक्टीविटी सेंटर के रूप में विकसित करना है। कलेक्टर से कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा दुर्ग से आए बच्चों ने भेंट की। बच्चों ने बताया कि वे यहां सीखने एवं भ्रमण के लिए आए हैं। कलेक्टर ने बच्चों से पूछा कि गौठान में क्या सीखने मिला। बच्चों ने बताया कि अंजोरा गौठान बहुत अच्छा है और पहली बार हम यहां गुरू चंदन एवं गोपी चंदन निर्माण कार्य, अगरबत्ती निर्माण, बॉयोफ्लॉक कल्चर के माध्यम से मत्स्य पालन, बटेर पालन, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण देखकर व्यवहारिक दृष्टिकोण से बहुत सी बातें समझ पाए। उन्होंने गौठान में किए गए सघन पौधरोपण की प्रशंसा की।


कलेक्टर  सिंह ने महिलाओं द्वारा अब तक की गई गोबर खरीदी, हितग्राहियों को भुगतान की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि यहां अच्छी गुणवत्ता के वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया गया है।  कलेक्टर ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए महिलाओं को आर्थिक उन्नति के लिए आवश्यक सलाह  दी। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने अंजोरा गौठान में पौधरोपण किया। कलेक्टर ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे सच्चे मित्र की भांति है। पेड़-पौधे लगाने के बहुआयामी फायदे मिलते हैं। उन्होंने कहा कि अभी बारिश का मौसम पेड़-पौधे लगाने का उपयुक्त समय है। कलेक्टर  सिंह ने बघेरा गौठान में रोका-छेका कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि फसल की सुरक्षा के लिए मवेशियों को गौठान में रखें। उन्होंने बघेरा गौठान में रेशम का धागा निर्माण एवं मुर्गीपालन के कार्य की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी गौठानों को अच्छा बनाना है। इसके लिए हरसंभव कार्य किए जायेंगे। उन्होंने जनपद सीईओ को इसके लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  गजेन्द्र सिंह ठाकुर, जनपद सीईओ रोशनी भगत, बीपीएम  सुशील श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Around the web