अकबर ने श्री हनुमान, शनिदेव मंदिर में दर्शन आशीर्वाद लिया

खबर दुनिया की...

  1. Home
  2. देश

अकबर ने श्री हनुमान, शनिदेव मंदिर में दर्शन आशीर्वाद लिया

अकबर ने श्री हनुमान, शनिदेव मंदिर में दर्शन आशीर्वाद लिया


अकबर ने श्री हनुमान, शनिदेव मंदिर में दर्शन आशीर्वाद लिया कवर्धा :  प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के गंगानगर पहुंचे। मंत्री अकबर ने गंगा नगर में निर्मित श्री हनुमान-शनिदेव मंदिर पहुंचकर श्री हनुमान-शनिदेव की विधिविधान पूजा-अर्चना की एवं छत्तीसगढ़ राज्य की प्रगति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने गंगानगर के निवासियों से भेंट मुलाकात कर लोगों की मांग, शिकायत और समस्या से रूबरू भी हुए। वार्ड पार्षद  सुषमा मुकेश सिन्हा ने वार्ड में मुलभुत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मांग पत्र भी सौंपा। पार्षद ने वार्डवासियों के सामाजिक उपयोग के लिए गंगानगर में सामुदायिक भवन बनाने की भी मांग की। अकबर ने समस्याओं से रूबरू होते हुए कहा कि सभी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने पार्षद के निवास पहुंचकर परिवारजनों से भेंट मुलाकात भी की। इस अवसर पर कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान,  कलीम खान, पार्षद  मोहित महेश्वरी, अशोक सिंह,  प्रमोद लुनिया,  सुनील साहू, एल्डरमेन  कौशल कौशिक, मुकंद माधव कश्यप,  राजेश शुक्ला, राजकुमार तिवारी,  प्रशांत परिहार,  मनोज दुबे, गोरे चंद्रवंशी, वार्डवासी राहुल सिन्हा,  गयाराम सिन्हा,  नीराबाई,  राकेश कुमार सिन्हा, सती बाई,  तारकेश सिन्हा,  पुनीमबाई सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।  

Around the web